नई शिक्षा नीति 2020
Authors/Creators
- 1. हिंदी विभागध्यक्ष, मराठा विद्या प्रसारक समाज कला,विज्ञान व वाणिज्य महाविद्यालय ओझर मिग निफाड, नाशिक
Description
नई शिक्षा नीति :- 21वीं सदी के 20 वे साल में भारत में नई शिक्षा नीति आई है। भारत में सर्वप्रथम 1968 में नई शिक्षा नीति बनाई गई थी उसके बाद 1986 में बनाई गई जिसके बाद नई शिक्षा नीति को 1992 में संशोधित किया गया। लगभग 34 साल बाद 2020 में पुनः नई शिक्षा नीति को लेकर महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। जिसमें शिक्षा सम्बन्धित बहुत से नियमों में बदलाव किया गया है। वही हाल ही में मानव संसाधन प्रबंधन मंत्रालय ने शिक्षा नीति में बदलाव के साथ साथ अपने मंत्रालय का नाम भी बदल दिया है, मानव संसाधन प्रबंधन मंत्रालय को अब शिक्षा मंत्रालय के नाम से जाना जाएगा। नई शिक्षा नीति तहत शिक्षकों के लिए व्यवसायिक विकास को जरुरी कर दिया गया है और शिक्षकों के लिए सर्विस ट्रेनिंग का आयोजन भी किया जाएगा जिसमे शिक्षकों को ट्रेनिंग दी जायेगी।
नई शिक्षा नीति के अंतर्गत स्कूल व कॉलेज में होने वाली शिक्षा की नीति बनाई जाती है । ऐसे में भारत सरकार द्वारा एक नई शिक्षा नीति को हमारे सम्मुख रखा है । इस पॉलिसी को इसरो के प्रमुख डॉ. कस्तूरीरंगन के अध्यक्षता में तैयार किया है। इस बदलाव के अंतर्गत 2030 तक स्कूल शिक्षा में 100% जी.आई.आर. के साथ पूर्व विद्यालय से माध्यमिक विद्यालय तक शिक्षा का सार्वभौमीकरण किया जाएगा। पहले 10+2 का पैटर्न हमारे देश में लागू था और इसमें बदलाव करके अब नई शिक्षा नीति के तहत 5+3+3+4 का पैटर्न जारी किया जाएगा।
Files
32.pdf
Files
(456.1 kB)
| Name | Size | Download all |
|---|---|---|
|
md5:e656fb10874a6ded290a98c320a25da8
|
456.1 kB | Preview Download |