जलवायू परिवर्तनसे तापमान मे दर्ज किं गई १. ५ डिग्री सेल्सिअस कि वृद्धी
Creators
Description
सारांश:
जलवायु इतिहास का अब तक का सबसे गर्म अगस्त इस साल 2023 में दर्ज किया गया है, इसकी पुष्टि विश्व मौसम विज्ञान (डब्ल्यूएमओ) ने कर दी है। इतना ही नहीं डब्ल्यूएमओ के मुताबिक जुलाई 2023 को छोड़ दें तो अगस्त 2023 अब तक का सबसे गर्म महीना भी है। बता दें कि अगस्त 2023 के दौरान वैश्विक स्तर पर हवा का औसत तापमान 16.82 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जो औद्योगिक काल (1850 से 1900) से पहले की तुलना में करीब 1.5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा गर्म है।वहीं यदि पिछले कुछ वर्षों (1991-2020) से बढ़ते तापमान की तुलना करें तो अगस्त 2023 में तापमान सामान्य से 0.71 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। जो 2020, और 2016 में दर्ज किए गए पिछले सबसे गर्म अगस्त के महीनों से 0.31 डिग्री ज्यादा गर्म था। यह जानकारी कॉपरनिकस क्लाइमेट चेंज सर्विस (सी3एस) द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों में सामने आई है। 2023 के पहले आठ महीनों (जनवरी से अगस्त) को देखें तो वैश्विक तापमान अब तक का दूसरा सबसे गर्म होने की ओर इशारा करता है, जब तापमान अब तक के सबसे गर्म वर्ष 2016 की तुलना में केवल 0.01 डिग्री सेल्सियस कम है। इतना ही नहीं वैज्ञानिकों का अनुमान है कि यदि सदी के अंत तक तापमान में होती वृद्धि 1.6 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहती है तो भी करीब 8 फीसदी कृषि भूमि खाद्य उत्पादन के लिए अनुपयुक्त हो जाएगी। साथ ही इसका असर पशुधन पर भी पड़ेगा। इसका सीधा असर खाद्य सुरक्षा और स्वास्थ्य पर भी होगा।
Files
20..pdf
Files
(449.1 kB)
Name | Size | Download all |
---|---|---|
md5:23c580181abe38ede7a9469dad5d6b2b
|
449.1 kB | Preview Download |