Published June 30, 2022 | Version Apr-May-June 2022

उत्तम, औसत व निम्न मानसिक स्वास्थ्य के शिक्षकों की प्राथमिक शिक्षा के प्रति अभिवृत्ति का अध्ययन

  • 1. सहायक प्रोफेसर, बी0एड0 विभाग, महाराणा प्रताप राजकीय पी0जी0 कालेज, हरदोई, (उ0प्र0) भारत

Description

प्रस्तुत अध्ययन का उद्देश्य प्राथमिक स्तर के विद्यालयों के उत्तम, औसत व निम्न मानसिक स्वास्थ्य के शिक्षकों की प्राथमिक शिक्षा के प्रति अभिवृत्ति का अध्ययन करना है। उद्देश्य  के  अन्तर्गत  कानपुर  जनपद  के  400  प्राथमिक  शिक्षकों    का चयन    स्तरित अनियत  प्रतिचयन  विधि  द्वारा  किया  गया  प्रतिदर्श  के  रूप  मंे  (200  पुरूष    तथा 200    महिला) 25-40 आयु वर्ग के शिक्षकों का    चयन किया गया। उत्तम औसत व निम्न मानसिक स्वास्थ्य के शिक्षकों का निर्धारण मानसिक स्वास्थ्य प्राप्तांक के चतुर्थांक तीन (फ3) एवं     चतुर्थांक एक (फ1) के मान के आधार पर किया गया, शिक्षकों पर डाॅ0 तारेश भाटिया द्वारा निर्मित मानसिक स्वास्थ्य मापनी तथा प्राथमिक शिक्षा अभिवृत्ति मापनी का प्रशासन    किया गया है। प्राप्त आँकड़ों के  आधार  पर  मध्यमान,  प्रमाणिक  विचलन  तथा  सार्थक  अन्तर    ज्ञात  करने  के  उद्देश्य  से क्रान्तिक अनुपात की गणना की गई। प्रस्तुत अध्ययन के परिणामों द्वारा ज्ञात हुआ कि, औसत व निम्न मानसिक स्वास्थ्य के शिक्षकांे की तुलना में उत्तम मानसिक  स्वास्थ्य के शिक्षक  प्राथमिक  शिक्षा के  प्रति अभिवृत्ति सार्थक रूप से उच्च धनात्मक रखते हैं।

Files

4.pdf

Files (196.8 kB)

Name Size
md5:081941fd7cce80cb7625060b85698c7a
196.8 kB Preview Download