Published April 27, 2021 | Version v1

महामारी के दौर में डॉक्टरों की भूमिका, सीमाएं और प्रोटोकॉल के कुछ सवाल

Authors/Creators

  • 1. Assam University

Description

अधिकांश लोग समझते हैं कि चिकित्सक ही जांच द्वारा तय करते हैं कि किसे कोविड है और किसे नहीं तथा अगर किसी की मौत होती है तो चिकित्सक ही यह तय करते हैं कि वह मृत्यु कोविड से हुई है या किसी अन्य कारण से। इसलिए जब कोई खुद को चिकित्सक बताता है या अपने परिवार में चिकित्सकों के होने का ज़िक्र करता है तो लोग उसकी बात पर अनिवार्य रूप से विश्वास करते हैं, लेकिन कोविड के मामले में वस्तुस्थिति कुछ और है। इस लेख में  कोविड 19 के दौरान डॉक्टरों के लिए निर्धारित प्रोटोकॉल से होने वाली गड़बड़ियों की चर्चा की गई है।

Notes

कोविड से हुई मौत के निर्धारण में भी चिकित्सक की भूमिका एकदम शाब्दिक अर्थ में रबर स्टैंप की तरह है। कोविड से हुई मौतों के निर्धारण के लिए भारत समेत दुनिया के अधिकांश देशों में विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा विकसित एक विशेष कोड का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिसमें सिर्फ़ मृतक का लक्षण, जांच रिपोर्ट आदि भरनी होती है और उस कोड के अनुसार ही निर्धारित करना होता है कि मौत का मुख्य कारण किस बीमारी को बताया जाना है। अगर किसी व्यक्ति की कोविड की टेस्ट-रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है तो चाहे किसी भी कारण से[v] उसकी मौत हुई हो, उस कोड के अनुसार उसे कोविड से हुई मौत के रूप में ही गिना जाएगा। यहाँ तक कि भले ही कोविड की जांच भी न हुई हो, रिपोर्ट अस्पष्ट या निगेटिव आयी हो, लेकिन अगर उसमें ऐसे कोई भी लक्षण मौजूद हों, जो कोविड के लक्षणों से मिलते जुलते हों, जैसे- खांसी, सर्दी, ज़ुकाम, साँस लेने में तकलीफ़, तो उसे उस कोड के अनुसार उसकी मौत को कोविड से हुई मौत के रूप में दर्ज किया जाना है।

Files

महामारी के दौर में डॉक्टरों की भूमिका, सीमाएं और प्रोटोकॉल के कुछ सवाल_Assam University_India.pdf

Additional details

Identifiers

References

  • Narendramodi dot in, "ऐसे लोगों से मिलें जो कोरोनोवायरस से लड़ने के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं", March 25, 2020
  • Solomon, Andrew. 2018. "'Literature about Medicine May Be All That Can Save Us.'" The Guardian. The Guardian. February 22, 2018. https://www.theguardian.com/books/2016/apr/22/literature-about-medicine-may-be-all-that-can-save-us.
  • Letter, Director General Health Services Haryana to All Civil Surgeons, Haryana, Letter : regarding constitution of covid death audit committee (CDAC) for review, Letter Number : 32/3/IDSP 20/2692-2713,May 13, 2020http://haryanahealth.nic.in/Documents/IdspCovid/13-05-2020%20-%20constution%20of%20CDAC.pdf
  • प्रमोद रंजन (2020), "भय की महामारी", प्रतिमान, वर्ष-8, अंक – 15, जनवरी-जून
  • WHO Documents, "History of the development of the ICD" (Not Dated). https://www.who.int/classifications/icd/en/HistoryOfICD.pdf
  • प्रमोद रंजन (2020), "भय की महामारी", प्रतिमान, वर्ष-8, अंक – 15, जनवरी-जून
  • Barak Bulletin "No private practice for doctors for 2 more months; Assam Health department extends prohibition", August 09, 2020
  • Mark D. Griffiths,"A Brief Look at Medical Student Syndrome." n.d. Psychology Today. https://www.psychologytoday.com/us/blog/in-excess/201609/brief-look-medical-student-syndrome.
  • Indian Express, "Coronavirus: Assam doctor who took malaria drug dies of 'heart attack'", March 31, 2020
  • Arunabh Saikia (2020), "Death of Assam doctor raises questions about malaria drug recommended for Covid-19 health workers", Scroll dot in,, 02 April, 2020
  • BBC, "Hydroxychloroquine: India agrees to release drug after Trump retaliation threat", April 07, 2020
  • Oransky, Author Ivan. 2020. "A Month after Surgisphere Paper Retraction, Lancet Retracts, Replaces Hydroxychloroquine Editorial." Retraction Watch. July 10, 2020. https://retractionwatch.com/2020/07/10/a-month-after-surgisphere-paper-retraction-lancet-retracts-replaces-hydroxychloroquine-editorial/.