श्री अरविन्द के व्यक्तित्व के विविध आयाम: एक अध्ययन
Authors/Creators
- 1. शोधार्थी, विश्वविद्यालय दर्शनशास्त्र विभाग, तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय, भागलपुर-812007
Description
सरांश:- श्री अरविन्द घोष (15 अगस्त 1872 - 5 दिसंबर 1950) एक विलक्षण प्रतिभा संपन्न व्यक्ति थे। भारत के महान संत अरविन्द के व्यक्तित्व के विविध आयाम थे। उनका जीवन एक उग्र राष्ट्रवादी, स्वतंत्रता सेनानी और पत्रकार से लेकर एक महान दार्शनिक, कवि और अध्यात्म की पराकाष्ठा को छूने वाले योगी के रूप में बदला। वे ग्रीक, लैटिन, फ्रेंच, जर्मन और इतालवी जैसी कई भाषाओं में निपुण थे। अरविन्द ऐसे व्यक्ति थे जिन्होनें पाश्चात् जगत में अपनी विद्वता की धोस तथा भारत की गरीमा का महिमा मंडित किया। अरविन्द घोष की अध्ययन में गहन रूचि थी, इसी कारण अपने जीवन काल में अनेक पुस्तकों की रचना की। उनके साहित्यक व आध्यात्मिक ज्ञान के कारण ही रोमा रोलों ने उन्हें भारतीय दार्शनिकों का सम्राट कहा है। अरविन्द घोष भारतीय पुर्नजागरण व भारतीय राष्ट्रवाद के नेता थे। वे सम्भवतः प्रथम राष्ट्रवादी थे जिन्होंने पूर्ण स्वतन्त्रता को ही भारतीयों का लक्ष्य माना। श्री अरविन्द का मानना था कि भारत केवल एक भूमि का टुकड़ा नहीं, बल्कि एक जीवंत आध्यात्मिक शक्ति (भारत माता) है, जिसका काम संपूर्ण विश्व को आध्यात्मिक मार्ग दिखाना है।
मैनें अपने इस शोध-आलेख में श्री अरविन्द के व्यक्तित्व के विविध आयामों पर प्रकाश डालने का प्रयास किया है।
मुख्य शब्दः- संस्कृति ,क्रांतिकारी, विचारक, दार्शनिक, व्यक्तित्व, राष्ट्रवाद, पुर्नजागरण।