Published October 15, 2026 | Version Volume 3 Issue 3 (July-September 2026)

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों की शैक्षिक उपलब्धि का लिंग के आधार पर तुलनात्मक अध्ययन

  • 1. शिक्षाशास्त्र विभाग, मानविकीय एवं सामाजिक विज्ञान संकाय, सांई नाथ नाथ विश्वविद्यालय राँची, (झारखंड),

Description

प्रस्तुत शोध का उद्देश्य उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों की शैक्षिक उपलब्धि का लिंग के आधार पर तुलनात्मक अध्ययन करना है। सामान्यतः यह धारणा प्रचलित है कि छात्रों को छात्राओं की अपेक्षा शैक्षिक संसाधनों एवं सुविधाओं की अधिक उपलब्धता प्राप्त होती है, जिसके परिणामस्वरूप उनकी शैक्षिक उपलब्धि भी अपेक्षाकृत अधिक होनी चाहिए। किंतु वर्तमान अध्ययन के निष्कर्ष इस सामान्य धारणा से भिन्न दिखाई देते हैं। शिक्षा के प्रति बढ़ती अभिरुचि, प्रतिस्पर्धात्मक वातावरण तथा अध्ययन के प्रति गंभीरता ने विद्यार्थियों की उपलब्धि में लैंगिक अंतर को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस प्रकार वर्तमान परिस्थितियां इस पारंपरिक धारणा को चुनौती देती हुई दिखाई देती हैं कि छात्रों की शैक्षिक उपलब्धि अनिवार्य रूप से छात्राओं से अधिक होती है। प्रस्तुत अध्ययन में विद्यार्थियों की शैक्षिक उपलब्धि का परीक्षण मानक विचलन तथा सांख्यिकीय सार्थकता के आधार पर किया गया।

मुख्य शब्द: उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शैक्षिक उपलब्धि, छात्र, छात्राएं, लैंगिक आधार, मानक विचलन, सांख्यिकीय सार्थकता।

Files

R-26-03-42.pdf

Files (1.4 MB)

Name Size
md5:166ef547a9834b210e42bc39719abd37
1.4 MB Preview Download

Additional details