Published September 30, 2026 | Version v1

जलवायु सहिष्णु गन्ना (Climate Resilience Sugarcane)

Description

गन्ना मुख्य रूप से व्यवसायिक फसल है, क्योंकि इसका उपयोग चीनी उत्पादन, इथेनॉल, नवीकरणीय ऊर्जा, औद्योगिक कच्चे माल और जैविक आगतों की आपूर्ति के लिये होता है ।  ये फसल लाखों किसानों, श्रमिक कृषि मजदूरों, परिवहन कर्ता, छोटे व्यापारी और अन्य श्रमिकों के जीविकोपार्जन का प्रमुख श्रोत है । भारत विश्व में प्रमुख गन्ना उत्पादक देश है । खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) के अनुसार वैश्विक गना उत्पादन में दूसरे स्थान पर है । भारत में चीनी उद्योग विशेष रूप से उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, गुजरात, बिहार, हरियाणा, पंजाब और आंध्र प्रदेश में महत्वपूर्ण है । भारत सरकार के डाटा के अनुसार वर्ष 2025–26 में भारत में गन्ना उत्पादन लगभग 500 मिलियन टन तक पहुँच गया । चूंकि गन्ना एक लाभदायक नकदी फसल है, यह किसानों को चीनी मिलों के माध्यम से एक अपेक्षाकृत सुनिश्चित बाज़ार प्रदान करता है । हालाँकि, इसका आर्थिक महत्व समय पर गन्ने की खरीद, पारदर्शी तौल, रिकवरी प्रतिशत, उचित मूल्य और किसानों को शीघ्र भुगतान पर निर्भर करता है । गने की खेती प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार दोनों के माध्यम से ग्रामीण आजीविका को समर्थन देती है । गन्ना अप्रत्यक्ष रूम में और भी अन्य रोजगार के अवसर उपयोग करता है, उदाहरण के तौर पर गन्ना आधारित खाद्य प्रसंस्करण और जैविक खाद ।

Files

Files (259.9 kB)

Name Size
md5:801fbb0123d7af3684136ca2b2716b02
259.9 kB Download