Published September 12, 2026 | Version v1

भारतीय दर्शन में नैतिकता की अवधारणा : एक दार्शनिक एवं तुलनात्मक अध्ययन

Description

भारतीय दर्शन में नैतिकता की अवधारणा केवल उचित और अनुचित आचरण के निर्धारण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मनुष्य के समग्र व्यक्तित्व विकास, अंतःकरण की शुद्धि, आत्मसंयम तथा जीवन के परम उद्देश्य की प्राप्ति से गहराई से संबंधित है। भारतीय दार्शनिक परम्परा में धर्म, कर्म, अहिंसा, सत्य, संयम, करुणा, अपरिग्रह, आत्मज्ञान और वैराग्य जैसे मूल्यों को नैतिक जीवन का आधार माना गया है। पतञ्जलि के योगदर्शन में यम और नियम नैतिक अनुशासन के आधार हैं। बौद्ध दर्शन में शील तथा आर्य अष्टांगिक मार्ग नैतिक जीवन को दुःख निरोध और निर्वाण की दिशा में ले जाते हैं। जैन दर्शन में अहिंसा, सत्य, अस्तेय, ब्रह्मचर्य और अपरिग्रह पंचमहाव्रत के रूप में नैतिक जीवन का आधार प्रस्तुत करते हैं। भगवद्गीता में निष्काम कर्म, समत्व बुद्धि और स्वधर्म पालन को नैतिक जीवन की प्रमुख विशेषताएँ माना गया है। वेदान्त में अंतःकरण की शुद्धि तथा साधन चतुष्टय के माध्यम से आत्मज्ञान की तैयारी को महत्व दिया गया है। विभिन्न भारतीय दार्शनिक परम्पराओं ने अपने विशिष्ट तात्त्विक एवं आध्यात्मिक दृष्टिकोण के अनुरूप नैतिकता के स्वरूप, आधार और उद्देश्य का विवेचन किया है। यद्यपि इन दर्शनों के तात्त्विक आधार, आत्मा, जगत, कर्म और मोक्ष संबंधी धारणाओं में पर्याप्त भिन्नताएँ हैं, फिर भी आत्मसंयम, अहिंसा, सत्य, करुणा, कर्तव्यनिष्ठा और आंतरिक शुद्धि जैसे मूल्यों में उल्लेखनीय साम्य दिखाई देता है। प्रस्तुत शोध पत्र में भारतीय दर्शन की प्रमुख नैतिक परम्पराओं का दार्शनिक एवं तुलनात्मक अध्ययन करते हुए आधुनिक जीवन में उनकी प्रासंगिकता का विवेचन किया गया है। भारतीय नैतिक चिंतन व्यक्ति के बाह्य व्यवहार के साथ उसके आंतरिक जीवन को भी अनुशासित करता है और नैतिकता को आध्यात्मिक उन्नति से जोड़ता है।

Files

Files (517.4 kB)

Name Size
md5:12d4b012903717739e045a20e8d1f9d7
517.4 kB Download

Additional details

Related works

Is version of
Journal article: https://shisrrj.com/home/article/view/SHISRRJ26953 (URL)