Published August 10, 2026 | Version v1

देवेन्द्र दीपक के कथा साहित्य में सांस्कृतिक विमर्ष के विविध आयामों का सामाजिक

  • 1. जीवाजी विष्वविद्यालय ग्वालियर (म.प्र.)

Description

‘संस्कार’ शब्द से निष्पन्न ‘संस्कृति’ का अर्थ किसी विकृत अथवा अपरिष्कृत विषय, वस्तु, पदार्थ आदि को सुधारने, संवारने, परिष्कृत-परिमार्जित करने के सन्दर्भ में ग्रहण किया जाता है। संस्कृति की रक्षा का सीधा सम्बन्ध समाज और राष्ट्र के संरक्षण से जुड़ता है। जो समाज अपनी संस्कृति की रक्षा कर लेता है उसकी राष्ट्रीय अस्मिता कभी विलुप्त नहीं होती किन्तु जो राष्ट्र सांस्कृतिक-संरक्षण में विफल होते हैं वे अपनी मूल पहचान ही खो देते हैं। रोम, मिस्र आदि प्राचीन देशों का इतिहास इस तथ्य का साक्षी है। संस्कृति का शास्त्रीय पक्ष साहित्य होता है। साहित्य में संस्कृति जीवन्त हो उठती है, अमरता पाती है और संस्कृति के शुभ्र आलोक से दीप्त साहित्य सम्बन्धित राष्ट्र और समाज की स्थायी पहचान बन जाता है। साहित्य और संस्कृति की यह अन्तरंगता एक-दूसरे को जीवित रखती है। इसीलिए जब संस्कृति में विकार उत्पन्न होते हैं अथवा बाहरी तत्त्व किसी संस्कृति को आक्रान्त कर विद्रुप करने का कुचक्र रचते हैं और वही विद्रूपता साहित्य में भी पैर पसारने लगती है तब साहित्यकार सांस्कृतिक मान-मूल्यों के सन्दर्भ में अपनी दृष्टि देता है, संस्कृति में आ रही विकृति को दूर करने की चिन्ता करता है। डाॅ. देवेन्द्र दीपक की चिन्ताएँ एवं परिष्कारक निष्कर्ष भी इस सन्दर्भ में महत्त्वपूर्ण हैं।
कूटषब्द: संस्कार, संस्कृति, संरक्षण, साहित्य, आक्रान्त, विकृति, चिन्ताएँ  

Files

Files (91.3 kB)

Name Size
md5:d0e0d4410c1fa16e3515181b11ecb9ab
91.3 kB Download

Additional details

Related works

Is supplement to
Journal: 2456-6713 (EISSN)

Dates

Accepted
2026-07-05
ok