उच्च शिक्षा में महिलाओं का योगदान : बंजारा लोकगीतों के सांस्कृतिक अध्ययन के परिप्रेक्ष्य में (श्रम एवं उत्सव गीतों का विश्लेषण)
Authors/Creators
- 1. शोध छात्रा, म. स. गा महाविद्यालय, मालेगांव कैम्प जि नाशिक
- 2. शोध मार्गदर्शक, महिलारत्न पुष्पाताई हिरे, महाविद्यालय, मालेगांव कैम्प
Contributors
Editor:
Description
सारांश:
भारतीय लोकसंस्कृति की बहुविध परंपराओं में बंजारा समुदाय का विशिष्ट स्थान है। बंजारा लोकगीत उनकी सामूहिक स्मृति, ऐतिहासिक अनुभव, श्रम-संस्कृति और उत्सवधर्मिता के सशक्त दस्तावेज हैं। विशेषतः श्रम गीत और उत्सव गीत स्त्री-अनुभव, सामुदायिक संरचना तथा सांस्कृतिक निरंतरता को अभिव्यक्त करते हैं। प्रस्तुत शोध-पत्र का उद्देश्य बंजारा लोकगीतों का सांस्कृतिक विश्लेषण करते हुए यह प्रतिपादित करना है कि उच्च शिक्षा में महिलाओं ने इन मौखिक परंपराओं के संरक्षण, संकलन, दस्तावेजीकरण एवं अकादमिक पुनर्पाठ में महत्त्वपूर्ण योगदान दिया है। महिला शोधार्थियों ने जनजातीय स्त्री-स्वर को मुख्यधारा के विमर्श में प्रतिष्ठित कर लोकसाहित्य अध्ययन को नई दिशा प्रदान की है। यह अध्ययन लोकसंस्कृति, स्त्री-विमर्श और उच्च शिक्षा के अंतसंबंध को स्पष्ट करता है तथा सांस्कृतिक संरक्षण की दिशा में महिला योगदान को रेखांकित करता है।