भास के रूपकों में भारतीय ज्ञान परम्परा एवं संस्कृति
Authors/Creators
Description
भारतीय ज्ञान परम्परा का प्रादुर्भाव वैदिक काल से दृष्टिगोचर होता हैं। वेद भारतीय संस्कृति और ज्ञान का आधार स्तम्भ हैं। वेदों में निहित मूल तत्त्व हि उत्तरोत्तर विस्तार को प्राप्त होकर पुराणों एवं धर्मशास्त्रादि के माध्यम से भारतीय संस्कृति को मूर्तिमान स्वरूप प्रदान करते हैं। भास ने प्राचीन महाकाव्य रामायण और महाभारत से प्रेरित होकर कथानक को नाटक के रूप में प्रस्तुत किया है, जिसमें उस समय प्रचलित सामाजिक आर्थिक व्यवस्था का स्वरूप देखने को मिलता है। जहाँ धर्म, करुणा, न्याय, त्याग और वीरता जैसे मानवीय गुणों को दिखाया है। भास ने न केवल ऐतिहासिक घटनाओं को जीवित किया है बल्कि नवीन दृष्टि डालकर यथार्थ जीवन को दिखाया है। महाकवि भास ने सरल भाषा - शैली द्वारा भारतीय ज्ञान परंपरा के प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है । इस शोध - पत्र में भास के नाटकों के द्वारा भास कालीन जीवनमूल्य को भारतीय ज्ञान की दृष्टि से देखने का प्रयास किया गया है।
मुख्य शब्द: भास, साहित्यिक योगदान, संस्कृति, भारतीय ज्ञान परम्परा, रामायण, महाभारत, वर्णव्यवस्था।