Published April 30, 2026 | Version 1.0

ज्ञानाधारतावाद का अद्वैती उच्छेदन: वेदान्त के न्याय प्रस्थान की प्रासंगिकता

  • 1. विभागाध्यक्ष एवं एसोसिएट प्रोफेसर-दर्शन एवं संस्कृति विभाग, महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय, हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा, महाराष्ट्र

Description

वेदान्त को प्रस्थान त्रयी भी कहते हैं अर्थात वेदान्त और प्रस्थानत्रयी में अपृथकसिद्ध संबंध है। प्रस्थानत्रयी में तीन वेदांती ग्रंथों के आधार पर तीन प्रस्थान है श्रुति प्रस्थान स्मृति प्रस्थान और न्याय प्रस्थान। श्रुति प्रस्थान में उपनिषद आते हैं स्मृति प्रस्थान में श्रीमद्भागवतगीता का अध्ययन करते हैं न्याय प्रस्थान का आरंभ या कहें प्रामाणिक ग्रंथ ब्रह्मसूत्र है। प्रस्थानत्रयी के ग्रन्थ वेदान्त के सभी संप्रदाय यथा अद्वैत वेदान्त, विशिष्टाद्वैत वेदान्त इत्यादि सभी का प्रमाण ग्रन्थ है। अद्वैत आचार्य आदि शंकराचार्य ने वेदान्त के न्याय प्रस्थान की पारिपुष्टि हेतु सर्वप्रथम ब्रह्मसूत्र पर भाष्य किया है जिसे शारीरिक भाष्य कहते हैं। आदि शंकराचार्य स्वतंत्र किन्तु वेद समर्थक सम्प्रदाय न्याय दर्शन के प्रमाण संबंधी सिद्धांत के सार्वजनीन स्वीकृति को चुनौती देते हुए स्वयंप्रकाश स्वयंसिद्ध ब्रह्म तत्व की सिद्धि में न्याय दर्शन प्रतिपादित प्रमाण सिद्धांत को अनुपयोगी सिद्ध कर दिया साथ ही उन्होंने अद्वैत सत्यत्वयुक्त परम तत्व ब्रह्म की सिद्धि में न्याय दर्शन प्रतिपादित सोलह तत्वों के सिद्धान्त के साथ ही सभी द्वैत वादी मतों के निरसन से की।

Files

Files (114.2 kB)

Name Size
md5:b54d344f6f9496a37e4b703a88067702
114.2 kB Download

Additional details

Dates

Available
2026-04-30

References

  • तद्विद्धि प्रणिपातेन परिप्रश्नेन सेवया | उपदेक्ष्यन्ति ते ज्ञानं ज्ञानिनस्तत्त्वदर्शिन: || भगवद्गीता श्लोक ३४ अध्याय ४. गीता प्रेस गोरखपुर
  • स्वसंवित्तवाद प्रोफ़ेसर आनन्द मिश्र- प्राक्कथन पृष्ठ १-२-३. भारतीय विद्या प्रकाशन
  • कारिकावली श्लोक २, पृष्ठ६०
  • खण्डनखण्डखाद्य पृष्ठ ५, चौखम्बा विद्याभवन वाराणसी
  • खण्डनखण्डखाद्य पृष्ठ११, चौखम्बा विद्याभवन वाराणसी
  • खण्डनखण्डखाद्य पृष्ठ १७, चौखम्बा विद्याभवन वाराणसी
  • खण्डनखण्डखाद्य पृष्ठ 17-23, चौखम्बा विद्याभवन वाराणसी
  • खण्डनखण्डखाद्य पृष्ठ 25, चौखम्बा विद्याभवन वाराणसी
  • चित्सुखी पृष्ठ 16, चौखम्बा विद्याभवन वाराणसी
  • मानमनोहर पृष्ठ६०, चौखम्बा विद्याभवन वाराणसी
  • चित्सुखी पृष्ठ ३९, चौखम्बा विद्याभवन वाराणसी
  • चित्सुखी पृष्ठ ३९, चौखम्बा विद्याभवन वाराणसी
  • मानमनोहर पृष्ठ72, चौखम्बा विद्याभवन वाराणसी
  • स्वसंवित्तवाद प्रोफ़ेसर आनन्द मिश्र- पृष्ठ २९, भारतीय विद्या प्रकाशन
  • स्वसंवित्तवाद प्रोफ़ेसर आनन्द मिश्र- पृष्ठ १३१, भारतीय विद्या प्रकाशन
  • स्वसंवित्तवाद प्रोफ़ेसर आनन्द मिश्र- पृष्ठ 171, भारतीय विद्या प्रकाशन
  • स्वसंवित्तवाद प्रोफ़ेसर आनन्द मिश्र- पृष्ठ 172, भारतीय विद्या प्रकाशन