Published June 27, 2026
| Version v1
Journal article
Open
Cow Comfort(काउ कम्फर्ट): स्वस्थ गाय, अधिक दूध और लाभकारी डेयरी व्यवसाय की कुंजी
Description
डेयरी पशुपालन में केवल संतुलित आहार और अच्छी नस्ल ही पर्याप्त नहीं होती, बल्कि पशुओं को आरामदायक वातावरण (Cow Comfort) उपलब्ध कराना भी अत्यंत आवश्यक है। Cow Comfort का तात्पर्य ऐसी परिस्थितियों से है जिनमें गायें बिना किसी तनाव के आराम से बैठ सकें, उठ सकें, भोजन एवं पानी ग्रहण कर सकें तथा मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों से सुरक्षित रह सकें। वैज्ञानिक अध्ययनों से सिद्ध हुआ है कि आरामदायक वातावरण में रहने वाली गायें अधिक दूध उत्पादन करती हैं, कम बीमार पड़ती हैं तथा उनकी प्रजनन क्षमता भी बेहतर होती है।