Published December 10, 2025 | Version v1

उमरिया जिले के पथरहटा गाँव मे हनुमान मंदिर में सरंक्षित प्रतिमाओं का विश्लेष्णात्मक अध्ययन

  • 1. इन्दिरा गाँधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्वालय, अमरकंटक, मध्यप्रदेश.

Description

            प्रस्तुत शोध-पत्र में उमरिया जिले मे पथरहटा गाँव के हनुमान मंदिर में सरंक्षित प्रतिमाओं का विश्लेषणात्मक अध्ययन किया गया है। उमरिया जिला मध्यप्रदेश के शहडोल संभाग के अन्तर्गत  आता है। जिले के बाँधवगढ़, मानपुर, पाली, चंदियाँ,पथरहटा, कौड़िया आदि जगहों से ब्राह्मण जैन एवं बौद्ध धर्म से सम्बन्धित प्रतिमाएँ ज्ञात हुई है। ध्यातव्य है कि इस क्षेत्र से प्रतिमाओं में शिवलिंग, गणेश, कौमारी, माहेश्वरी, वैष्णवी, नर्मदा आदि प्रतिमाओं के साक्ष्य प्राप्त होना ना केवल प्रतिमा सौन्दर्यशास्त्र का बोध कराता है वरन इस क्षेत्र में मुख्य रूप से शैव एवं शाक्त सम्प्रदायों के प्रचार प्रसार में प्राप्त राजकीय संरक्षण की भूमिका तथा कला एवं संस्कृति के पुष्पित पल्लवित होने में क्षेत्रीय सांस्कृतिक विरासत की महती भूमिका पर भी अंतदृष्टि प्रदान करता है। उल्लेखनीय है कि उमरिया जिले से प्राप्त प्रतिमाएँ कलचुरी कालीन कला का उत्कृष्ट उदाहरण है। प्रस्तुत शोधपत्र में उमरिया जिले के पथरहटा गाँव के हनुमान मंदिर में सरंक्षित प्रतिमाओं प्रतिमाओं का सूक्ष्म विवरण दिया गया है। वस्तुतः इन प्रतिमाओं का निर्माण भूरे बलुआ प्रस्तर से हुआ है  तथा कालखंड लगभग ग्यारहवीं शती ईसवी से लेकर बारहवीं शती ईसवी तक की तिथि अनुमानित है। प्रस्तुत शोध पत्र शैव, वैष्णव, शाक्त एवं जैन  प्रतिमाओं के प्रतिमाशास्त्रीय अनुशीलन एवं उनके ऐतिहासिक-सांस्कृतिक पुनर्पाठ का प्रयास है, जो इस क्षेत्र की मूर्तिकला परंपरा के नए आयाम उद्घाटित करता है।

Files

140402.pdf

Files (849.6 kB)

Name Size
md5:d208055bf18e917a7bf86df0af860283
849.6 kB Preview Download