Published May 18, 2026 | Version v1

जनसंख्या वृद्धि एवं कृषि का बदलता प्रतिरूप - भागलपुर जिला के सन्दर्भ में

Description

जनसंख्या वृद्धि एवं कृषि प्रतिरूप में परिवर्तन वर्तमान समय की एक महत्वपूर्ण भौगोलिक एवं आर्थिक समस्या है, विशेषकर कृषि प्रधान क्षेत्रों में इसका प्रभाव अधिक स्पष्ट रूप से देखा जाता है। प्रस्तुत शोध पत्र बिहार के भागलपुर जिले में जनसंख्या वृद्धि तथा कृषि के बदलते प्रतिरूप का विश्लेषण करता है। अध्ययन का मुख्य उद्देश्य जनसंख्या वृद्धि के कारण कृषि भूमि, फसल संरचना, ग्रामीण रोजगार तथा कृषि प्रणाली में हुए परिवर्तनों का परीक्षण करना है। इस अध्ययन में जनगणना रिपोर्ट, बिहार आर्थिक सर्वेक्षण, कृषि विभाग के आँकड़ों तथा अन्य द्वितीयक स्रोतों का उपयोग किया गया है। अध्ययन से ज्ञात होता है कि 2001 से 2011 के मध्य भागलपुर जिले की जनसंख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई, जिसके कारण कृषि भूमि पर दबाव बढ़ा तथा भूमि विखंडन की समस्या गंभीर हुई। कृषि योग्य भूमि का एक बड़ा भाग शहरीकरण, सड़क निर्माण एवं आवासीय विस्तार के कारण गैर-कृषि उपयोग में परिवर्तित हुआ है। परिणामस्वरूप सीमांत एवं लघु किसानों की संख्या में वृद्धि हुई है। दूसरी ओर बाजार की मांग, सिंचाई सुविधाओं के विस्तार तथा आधुनिक कृषि तकनीकों के प्रभाव से कृषि प्रतिरूप में महत्वपूर्ण परिवर्तन हुए हैं। पारंपरिक खाद्यान्न फसलों की अपेक्षा नकदी फसलें, सब्जी उत्पादन एवं बागवानी का महत्व बढ़ा है। अध्ययन यह भी दर्शाता है कि कृषि लागत में वृद्धि, प्राकृतिक आपदाएँ, जलवायु परिवर्तन तथा युवाओं का कृषि से विमुख होना कृषि क्षेत्र के समक्ष प्रमुख चुनौतियाँ हैं। निष्कर्षतः कृषि भूमि संरक्षण, टिकाऊ कृषि तकनीकों, सिंचाई विस्तार एवं ग्रामीण रोजगार के वैकल्पिक साधनों के विकास द्वारा कृषि क्षेत्र को अधिक स्थायी एवं संतुलित बनाया जा सकता है।

Files

APRIL-JUNE 30 Hareram.pdf

Files (429.8 kB)

Name Size
md5:bdb4734ed15988e8dee2b03f4f7c93d0
429.8 kB Preview Download

Additional details

Software