Published March 31, 2026 | Version 1.0
Journal Open

भारतीय स्वाधीनता आन्दोलन में सरदार वल्लभभाई पटेल का योगदान : एक ऐतिहासिक अध्ययन

  • 1. असिस्टेंट प्रोफेसर, मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सांगीपुर, प्रतापगढ़ (उ0प्र0)

Description

सरदार वल्लभभाई पटेल (1875-1950) भारतीय स्वाधीनता संग्राम के प्रमुख स्तंभ थे। महात्मा गाँधी के निकटतम् सहयोगी के रूप में उन्होंने किसान आन्दोलनों, असहयोग आन्दोलन, सविनय आवज्ञा आन्दोलन और भारत छोड़ो आन्दोलन में निर्णायक भूमिका निभाई। बारदोली सत्याग्रह (1928) के सफल नेतृत्व के कारण उन्हें सरदार की उपाधि प्रदान की गई। उन्होंने कांग्रेस को संगठित कर जन-आन्दोलनों को मजबूत आधार प्रदान किया। उनका योगदान मात्र नेतृत्व तक सीमित नही था बल्कि वे कांग्रेस के संगठनात्मक विस्तार, धन संग्रह और अनुशासन के प्रमुख रणनीतिकार भी। उन्होंने भारत को स्वाधीन करने के लिए पूरी दृढ़ता एवं अनुशासित रूप से देश को संगठित किया तथा लोगों में आशावादी सोच का विकास किया तथा उन्हें किसी भी चुनौती के प्रति दृढ़ इच्छाशक्ति से सामना करने का साहस पैदा किया। सरदार पटेल भारतीय स्वाधीनता आन्दोलन के अग्रणी नेता, समाज के प्रबुद्ध नेतृत्वकर्ता, जन भावनाओं की समझ रखने वाले तथा निडर, अडिग एवं दृढ़ निश्चय से कार्य करने वाले राजनेता थे। उन्होंने देश में स्वाधीनता लाने तथा स्वाधीनता के बाद इसके एकीकरण एवं अखण्ड स्वरूप में लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है। इस शोध-पत्र में इनके स्वाधीनता आन्दोलन में योगदान का ऐतिहासिक अध्ययन प्रस्तुत किया गया है। 

Files

Files (33.1 kB)

Additional details

Dates

Available
2026-03-31

References

  • कपूर सुशील (2013) लौह पुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल, विद्या विहार पब्लिकेशन दरियागंज, नयी दिल्ली पृ0सं0 30
  • मेहरोत्रा, एन0सी0 व कूपर रंजना (2009) सरदार वल्लभभाई पटेल: व्यक्ति एवं विचार, आत्माराम एण्ड सन्स पब्लिकेशन, कश्मीरी गेट, नयी दिल्ली पृ0सं0 09
  • चोपड़ा प्रभा (2010) सरदार पटेल: भारत विभाजन, प्रभात प्रकाशन नयी दिल्ली पृ0सं0 74
  • सईद एम0एच0 (2010) सरदार वल्लभभाई पटेल, हिमालय बुक प्रा0लि0. मुम्बई पृ0सं0 35
  • Vallabhbhai Patel – Wikioedia (en.wikipedia.org/wiki/Vallabhbhai_Patel), Fight for Independence section.
  • Rajmohan Gandhi, Patel : A Life, Navajivan Publishing House, 1991
  • Hindol Sengupta, The Man Who Saved India : Sardar Patel and His Idea of India, Penguim, 2018.
  • V.Shankar, My Reminiscences of Sardar Patel, 1974