छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में बैगा जनजाति का सामाजिक व आर्थिक अध्ययन
Description
शोध सार
भारत की प्राचीन घरती पर छत्तीसगढ़ के प्राकृतिक सम्पदा से संपन्न कबीरधाम जिले के नैकाल पर्वत श्रेणी पर निवास करने वाले बैगा जनजाति है। यह जनजाति मुख्यत कबीरधाम जिले के बोडला पंडारिया व भोरमदेव के आसपास क्षेत्र के गांव में पाए जाते है। प्रस्तुत शोध अध्ययन छत्तीसगढ़ के पिछड़ी बैगा जनजाति के जीवन स्तर सामाजिक व आर्थिक अध्ययन पर आधारित है। यह अध्ययन कबीरधाम जिले के मैकल पर्वत श्रेणी पर स्थित विभिन्न ग्रामों का अध्ययन है। अध्ययन में 250 बैगा परिवारों के सामाजिक व आर्थिक क्रियाकलापों व समस्याओं की जानकारी प्राप्त करने का प्रयास किया गया है। अध्ययन में तथ्यों का संकलन हेतु, साक्षात्कार अनुसूची उपकरण का प्रयोग किया गया है।
मुख्य शब्द
बैगा जनजाति, सामाजिक, आर्थिक।