Published March 28, 2026 | Version RRSSH - Jan.-Feb.-Mar. 2026

डॉ. राम मनोहर लोहिया का नव समाजवादः भारतीय राजनीतिक चिंतन में एक स्वदेशी समाजवादी सिद्धांत

  • 1. असिस्टेंट प्रोफेसर, राजनीति विज्ञान विभाग राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, टनकपुर, उत्तराखण्ड

Description

डॉ. राम मनोहर लोहिया भारतीय राजनीतिक चिंतन के क्षेत्र में एक विशिष्ट स्थान रखते हैं। वे एक ऐसे समाजवादी चिंतक थे जिन्होंने भारतीय ऐतिहासिक एवं सामाजिक परिस्थितियों के अनुरूप समाजवाद का पुनर्निर्माण करने का प्रयास किया। परंपरागत माक्र्सवाद के आर्थिक संकुचनवाद तथा गांधीवादी राजनीति के नैतिक आदर्शवाद से असंतुष्ट होकर लोहिया ने ‘नव समाजवाद’ की संकल्पना प्रस्तुत की। यह एक बहुलतावादी, विकेन्द्रीकृत तथा नैतिक दृष्टि से प्रेरित मॉडल था, जिसका उद्देश्य केवल आर्थिक असमानता का उन्मूलन नहीं, बल्कि जातिगत श्रेणीकरण, लैंगिक उत्पीड़न, राजनीतिक केंद्रीकरण तथा सांस्कृतिक वर्चस्व का अंत करना भी था। यह शोधपत्र लोहिया के ‘नव समाजवाद’ का आलोचनात्मक एवं व्याख्यात्मक विश्लेषण प्रस्तुत करता है। इसमें नव समाजवाद की दार्शनिक आधारभूमि, उसकी संकल्पनात्मक रूपरेखा, परंपरागत समाजवाद की आलोचना तथा उसके राजनीतिक निहितार्थों का विवेचन किया गया है। यह प्रतिपादित किया गया है कि नव समाजवाद समाजवादी सिद्धांत का एक स्वदेशी, लोकतांत्रिक और गैर-पाश्चात्य पुनर्लेखन है, जो समकालीन भारत में संरचनात्मक असमानताओं के समाधान में अत्यंत प्रासंगिक सिद्ध हो सकता है।

Files

9---66-69.pdf

Files (225.8 kB)

Name Size
md5:7bca48970dc7b4ab4b17597407d4f1a9
225.8 kB Preview Download