महिला प्रस्थिति में सुधारः स्वयं सेवी संस्थाओं की भूमिकाः फतेहपुर जनपद के विशेष संदर्भ में
Authors/Creators
- 1. एसोसिएट प्रोफ़ेसर राजनीति विज्ञान विभाग काशी नरेश राजकीय स्नाकोत्तर महाविद्यालयज्ञानपुर भदोहीउत्तर प्रदेश, भारत
Description
किसी भी देश में महिलाओं की प्रस्थिति वहां की सामाजिक, राजनीति और अर्थव्यवस्था में उनकी क्या स्थिति है, उस पर निर्भर करता है। फतेहपुर जनपद भारत के उत्तर प्रदेश का एक कृषि प्रधान जिला है। भारत का संविधान स्त्री और पुरूष को कानूनी समानता का अधिकार देता है, इसमें महिलाओं की स्थिति में सुधार हेतु विशेष प्रावधान भी दिये गये हैं। भारतीय समाज की पितृसत्तात्मक व्यवस्था, महिलाओं की पुरूषों पर आर्थिक निर्भरता तथा राजनीति व्यवस्था में महिलाओं के सहभागिता की कमी से महिलाओं की प्रस्थिति पुरूषों की अपेक्षा कमतर रही है। फतेहपुर जनपद में भी महिलाओ की स्थिति मिश्रितसी तथा कमतर रही है। इनकी स्थिति में सुधार हेतु संविधान में कानून के माध्यम से सरकार द्वारा चलायी गयी योजनाओं को व्यवहार लाकर सुधार का सकारात्मक प्रयास किया गया।
समाज में परिवर्तन के लिये सामुदायिक स्तर के संगठन और स्वयंसेवी समूह की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। स्वयंसेवी समूह का गठन वंचित समुदायों, महिलाओं तथा पिछड़े क्षेत्रों के स्थिति में सुधार हेतु किया जाता है। इस दिशा में इनके सकारात्मक प्रयास भी रहे हैं। गैर सरकारी संगठन जनता को शिक्षित करने तथा सार्वजनिक नीति निर्माण को अपने हितों के अनुसार बनवाने में सक्षम होते है। पारदर्शिता तथा जवाबदेही की कमी के कारण इनकी आलोचना भी होती है। फतेहपुर, उत्तर प्रदेश का महत्वाकांक्षी जनपद है। यहाँ सामाजिक ढाचा पितृसत्तात्मक है, यहां परम्परागत रूढ़ियाँ विद्यमान है। महिलाओं की सामाजिक आर्थिक और राजनीतिक स्थिति पुरूषों की अपेक्षा निम्न स्तर पर हैं। इस दिशा में सरकारी तथा गैर सरकारी संगठनों अर्थात् स्वयंसेवी संस्थाओं का प्रयास महिला सशक्तिकरण नारी सुरक्षा तथा अधिकारों के प्रति जागरूकता के संचार में सकारात्मक है।
Files
महिला प्रस्थिति में सुधार.pdf
Files
(280.5 kB)
| Name | Size | Download all |
|---|---|---|
|
md5:4b0c30b97d5b8407788ebb2831b61f19
|
280.5 kB | Preview Download |
Additional details
Dates
- Submitted
-
2026-01-08
- Submitted
-
2026-01-20
Software
References
- शर्मा पी0डी0 : महिला सशक्तिकरण और नारीवाद 2017, राज पब्लिकेशन। वर्मा नीलिमाः महिला सशक्तिकरण चुनौतियां एवं सम्भावनाएं 2023 युनिवर्सटिज बुक हाउस बाजवा डा0 सेवा सिंहः भारतीय राजनीति एवं महिलाएं' दिव्यम प्रकाशन नई दिल्ली। स्थानीय इतिहासकारों द्वारा संयुक्त रूप से लिखित पुस्तक फतेहपुरः एक ऐतिहासिक परिचय' B. Prince Soloman: Rolf of NGOs in socio-economic development Anbu Arumugam, 'Gender Equality and women in Indian Parliament'