Published January 31, 2026 | Version v1
Journal article Open

रीवा जिले में शिक्षकों के प्रशिक्षण मॉड्यूल की प्रभावशीलता का अध्ययन

  • 1. शोधार्थी, शिक्षा शास्त्र विभाग, अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय, रीवा (म.प्र.)
  • 2. प्राचार्य, माँ अष्टभुजा कॉलेज ऑफ एजुकेशन, जिला- मऊगंज (म.प्र.)

Contributors

Description

शिक्षा किसी भी समाज की प्रगति और विकास का मूल आधार मानी जाती है। इसके गुणवत्तापूर्ण संचालन के लिए केवल पाठ्यक्रम और अवसंरचना पर्याप्त नहीं होती, बल्कि शिक्षकों का कौशल और प्रशिक्षण भी उतना ही महत्वपूर्ण होता है। शिक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम न केवल उनके ज्ञान और कौशल को बढ़ाते हैं, बल्कि उन्हें नवीनतम शैक्षणिक तकनीकों और छात्रों की बदलती आवश्यकताओं के अनुसार तैयार करते हैं। विशेष रूप से, मध्य प्रदेश के रीवा जिले में शिक्षा क्षेत्र में विभिन्न सुधार प्रयास किए जा रहे हैं, जिनमें शिक्षकों के प्रशिक्षण मॉड्यूल की प्रमुख भूमिका है। शोध में रीवा जिले के 25 महिला शिक्षक और 25 पुरुष शिक्षकों को सम्मिलित किया गया एवं सांख्यिकी में मध्यमान, प्रामाणिक विचलन, टी-मान के विश्लेषण से निष्कर्ष रूप में शिक्षकों के प्रशिक्षण में कोई अन्तर प्राप्त नहीं हुआ जबकि उनकी शिक्षण प्रभावशीलता में अन्तर दृष्टिगोचर होता है।

 

Files

x180126.pdf

Files (826.4 kB)

Name Size Download all
md5:030b0f7bfd8ea0c5549afb0934962633
826.4 kB Preview Download