Published December 31, 2025 | Version v1
Journal article Open

गोरखपुर के शैक्षिक उन्नयन में विद्या भारती का योगदान का विश्लेषणात्मक अध्ययन

  • 1. विभागाध्यक्ष, एच.आर.पी.जी. कालेज, खलीलाबाद, संतकबीरनगर, (भारत)

Description

सार:- शिक्षा किसी भी समाज के सर्वांगीण विकास की आधारशिला है। उत्तर प्रदेश का गोरखपुर जनपद ऐतिहासिक, सामाजिक और सांस्कृतिक दृष्टि से समृद्ध है। यहाँ शैक्षिक विकास में विभिन्न सरकारी और गैर-सरकारी संगठनों का योगदान रहा है। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान भारतीय शिक्षा परंपरा पर आधारित एक प्रमुख शैक्षिक संगठन है, जो शिक्षा को राष्ट्र निर्माण, चरित्र निर्माण और संस्कृति के संवाहक के रूप में मानता है। प्रस्तुत शोध पत्र में गोरखपुर के शैक्षिक उन्नयन में विद्या भारती द्वारा संचालित विद्यालयों, शैक्षिक गतिविधियों, मूल्यपरक शिक्षा, सामाजिक सहभागिता और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के संदर्भ में योगदान का विवेचनात्मक अध्ययन किया गया है। अध्ययन से स्पष्ट होता है कि विद्या भारती ने शिक्षा को केवल ज्ञानार्जन तक सीमित न रखकर सामाजिक चेतना, नैतिक विकास और राष्ट्रभक्ति के माध्यम से क्षेत्रीय शैक्षिक स्तर को नए आयाम प्रदान किए हैं।  

मुख्य शब्द:- गोरखपुर, विद्या भारती, शैक्षिक उन्नयन, मूल्य शिक्षा, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020।

Files

jrjoe 22-180-183.pdf

Files (364.3 kB)

Name Size Download all
md5:1c4d74458708e268523a85f540e1be9c
364.3 kB Preview Download

Additional details