माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों की शैक्षिक उपलब्धि का अध्ययन
Authors/Creators
- 1. शोधार्थी, शिक्षा शास्त्र विभाग, अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय, रीवा (म.प्र.)
- 2. प्राचार्य, माँ अष्टभुजा कॉलेज ऑफ एजुकेशन,जिला- मऊगंज (म.प्र.)
Contributors
Editor:
Description
शिक्षा किसी भी समाज के सर्वांगीण विकास की आधारशिला होती है तथा विद्यार्थियों की शैक्षिक उपलब्धि शिक्षा प्रणाली की प्रभावशीलता का महत्वपूर्ण सूचक मानी जाती है। माध्यमिक स्तर पर अध्ययनरत विद्यार्थियों की शैक्षिक उपलब्धि न केवल उनके बौद्धिक विकास को दर्शाती है, बल्कि उनके भावी शैक्षिक एवं व्यावसायिक जीवन की दिशा भी निर्धारित करती है। वर्तमान अध्ययन का उद्देश्य माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों की शैक्षिक उपलब्धि की स्थिति का अध्ययन करना हैं। इस अध्ययन में विद्यालयी वातावरण, शिक्षण विधियाँ, शिक्षकों की भूमिका, पारिवारिक पृष्ठभूमि, सामाजिक-आर्थिक स्थिति तथा विद्यार्थियों की व्यक्तिगत विशेषताओं जैसे प्रेरणा, अध्ययन आदतें और आत्म-विश्वास को प्रमुख कारक के रूप में माना गया है। शोध यह स्पष्ट करता है कि अनुकूल शैक्षिक वातावरण, सकारात्मक शिक्षक-विद्यार्थी संबंध तथा परिवार का सहयोग विद्यार्थियों की शैक्षिक उपलब्धि को सुदृढ़ बनाता है। यह अध्ययन शिक्षाविदों, नीति-निर्माताओं एवं विद्यालय प्रशासन के लिए उपयोगी सिद्ध हो सकता है।
Files
x171233.pdf
Files
(684.7 kB)
| Name | Size | Download all |
|---|---|---|
|
md5:3b34559220236d63a577054a8fb9b3a8
|
684.7 kB | Preview Download |