मुस्लिम महिलाओं के स्वास्थ्य मुद्दे: एक व्यापक साहित्य समीक्षा
Authors/Creators
- 1. शोध छात्रा, समाजशास्त्र एंव समाजकार्य विभाग, हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय (केन्द्रीय विश्वविद्यालय) श्रीनगर, गढ़वाल
- 2. एसोसिएट प्रोफेसर, समाजशास्त्र एंव समाजकार्य विभाग, हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय (केन्द्रीय विश्वविद्यालय) श्रीनगर, गढ़वाल
Description
मुस्लिम समुदाय में स्वास्थ्य की अवधारणा एक वृहत् एंव बहुआयामी अवधारणा है। महिला स्वास्थ्य की स्थिति को सुनिश्चित करने में सामाजिक, आर्थिक एंव सांस्कृतिक कारकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। महिलाओं का स्वस्थ होना इसलिए भी आवश्यक है, क्योंकि स्वास्थ्य शारीरिक एवं मानसिक पहलू के साथ-साथ सांस्कृतिक, धार्मिक कारकों, सामाजिक संरचनाओं और लैंगिक असमानता से गहराई से प्रभावित होता है। मुस्लिम महिलाओं के स्वास्थ्य मुद्दे एक महत्वपूर्ण विषय हैं। उत्तम स्वास्थ्य की अवधारणा अनेक विभिन्नताओं से युक्त एवं सांस्कृतिक मूल्यों के परिप्रेक्ष्य से सम्बन्धित है जिस कारण मुस्लिम महिलाओं में स्वास्थ्य असमानता अधिक दिखाई देती है। स्वास्थ्य के संदर्भ में मुस्लिम समुदाय आध्यात्मिकता को विशेष महत्व प्रदान करता है। मुस्लिम महिलाएँ अपने स्वास्थ्य के लिए कई तरह की चुनौतियों का सामना कर रही हैं। अक्सर देखा गया है कि मुस्लिम महिलाओं में ज्यादातर प्रजनन स्वास्थ्य, मानसिक स्वास्थ्य, भावनात्मक स्वास्थ्य, यौन स्वास्थ्य तथा पोषण सम्बन्धी तथा स्वास्थ्य सेवाओं तक सीमित पहुचँ जैसी समस्याएं विद्यमान रहती हैं। जागरूकता के अभाव, षिक्षा की कमी, आर्थिक निर्भरता, सामाजिक वंचनाएं, धार्मिक प्रतिबन्ध इन सभी समस्याओं को और भी जटिल बनाती हैं। अतः मुस्लिम महिलाओं के स्वास्थ्य मुद्दे एक जटिल और बहुस्तरीय समस्या है, जो सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और धार्मिक कारणों से प्रभावित होती है। प्रस्तुत शोध पत्र में मुस्लिम महिलाओं के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले शारीरिक़़, मानसिक, सांस्कृतिक और धार्मिक मुद्दों पर उपलब्ध साहित्य की समीक्षा का समग्र विष्लेषण प्रस्तुत किया गया है।
Files
17---96-101.pdf
Files
(289.4 kB)
| Name | Size | Download all |
|---|---|---|
|
md5:cb9cb184309096b3c925058b08f98529
|
289.4 kB | Preview Download |