Published November 10, 2025 | Version v1
Journal article Open

महाभारत में राजधर्म एवं मानव कल्याण की राजनैतिक एवं सामाजिक प्रासंगिकता

  • 1. विषय संस्कृत एम.ए. पीएच. डी

Description

महाभारत प्राचीन भारतीय राजनीति और राजनीतिक विचारों के अध्ययन का एक महत्वपूर्ण स्रोत है। महाभारत के शान्ति पर्व में राजशास्त्र, राजधर्म (राजाओं के कर्तव्य ), शामन, मंत्रिपरिषद और कराधान के बारे में कई महत्वपूर्ण विचार शामिल हैं। शांति पर्व में राजा के कर्तव्यों और शासन के विभिन्न कार्यों का वर्णन है जो राजवंश के महत्व का वर्णन करता है। राजवंश की उत्पत्ति के बारे में महत्वपूर्ण सिद्धांत स्थापित करता है

महाभारत में शान्ति पर्व के अलावा सभा पर्व के पांचवें अध्याय में आदर्श राज्य व्यवस्था के स्वरूप का वर्णन किया गया है। आदिपर्व का अध्याय 142 भी राजकीय कार्यों के निष्पादन हेतु कूटनीति का समर्थन करता है। बेनी प्रसाद के अनुसार, महाभारत एक प्रकार का ज्ञान का विश्वकोश है, जिसमें धर्म, नीति, राजनीति आदि पर विभिन्न एवं विरोधी विचारों का मिश्रण है। प्राचीन भारतीय राजनीतिक चिंतन का पूरे विश्व में महत्वपूर्ण स्थान है।

 

मुख्य बिन्दु :- शामन, मंत्रिपरिषद, महत्वपूर्ण, निष्पादन, कूटनीति

Files

Files (144.8 kB)

Name Size Download all
md5:efd85dfcb473e17c96bdd50b93996c7d
144.8 kB Download

Additional details

Identifiers

EISSN
2456-6713

Related works

Is supplement to
Journal article: 2456-6713 (EISSN)

Dates

Accepted
2025-11-05
OK