बिहार की राजनीति में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति: नेतृत्व और विकास
Authors/Creators
- 1. शोधार्थी, विश्वविद्यालय राजनीति विज्ञान विभाग, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा (बिहार)
- 2. सहायक प्राध्यापक, राजनीति विज्ञान विभाग, आर. एन.ए.आर. कॉलेज, समस्तीपुर
Contributors
Editor:
Description
बिहार की राजनीति में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति नेतृत्व के उद्भव, उसके स्वरूप और विकास-प्रक्रिया का अर्थ मूलतः उस सामाजिक-राजनीतिक बदलाव से है, जिसके माध्यम से इन समुदायों के लोग निर्णय-निर्माण की मुख्यधारा में शामिल हुए और सत्ता-संरचना में अपनी भागीदारी स्थापित कर पाए। स्वतंत्रता के पश्चात राजनीतिक आरक्षण, पंचायत-स्तरीय सुधारों और विभिन्न दलों की नीतियों ने प्रतिनिधित्व की जो ऐतिहासिक पृष्ठभूमि तैयार की, वह आज के अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति नेतृत्व की गठन-प्रक्रिया को समझने के लिए आधारभूमि प्रदान करती है। आरक्षण व्यवस्था ने जहाँ विधायी सदनों में प्रतिनिधित्व का विस्तार किया, वहीं पंचायती राज की संरचना ने नए जमीनी नेतृत्व के उभार को भी सशर्त संभव बनाया। यही उभरता नेतृत्व स्थानीय शासन, विकास योजनाओं के क्रियान्वयन और निगरानी-तंत्र को अधिक प्रभावी बनाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इसके बावजूद अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति नेतृत्व अनेक संरचनात्मक बाधाओं से जूझता है—सीमित निर्णय-शक्ति, सामाजिक भेदभाव और आर्थिक संसाधनों की कमी इसके प्रमुख अवरोध हैं। इसी के साथ विकास-विमर्श भी परिवर्तित हो रहा है, जहाँ पारंपरिक पहचान-आधारित राजनीति के साथ शिक्षा, कौशल-विकास, भूमि-अधिकार, स्वास्थ्य सुविधाएँ और सामाजिक सुरक्षा जैसे मुद्दे अधिक प्रमुखता प्राप्त कर रहे हैं। महादलित विकास मिशन, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति Sub-Plan तथा शिक्षा-केन्द्रित कल्याणकारी पहलों ने इन समुदायों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति पर महत्वपूर्ण प्रभाव डाला है, जिसका विश्लेषण आवश्यक है। इन्हीं परिवर्तनों की पृष्ठभूमि में यह आलेख इस बात पर भी विचार करता है कि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति नेतृत्व के वास्तविक सशक्तिकरण के लिए राजनीतिक निर्णय-संरचना में उनकी भागीदारी कैसे बढ़ाई जाए, सामाजिक भेदभाव को किस प्रकार न्यून किया जाए, तथा समुदाय-आधारित विकास-तंत्र को कैसे अधिक सुदृढ़ बनाया जाए।
Files
x171130.pdf
Files
(620.1 kB)
| Name | Size | Download all |
|---|---|---|
|
md5:73259bca01a6826fd3c03f2461b2cb8b
|
620.1 kB | Preview Download |