Published November 30, 2025 | Version v1

भारत मे फिनटेक नवप्रेरणा से डिजिटल व्यावसायिक प्रगती एक विश्लेषणात्मक अध्ययन

  • 1. वाणिज्य और व्यवस्थापन विभाग, गो. से. अर्थ वाणिज्य महाविद्यालय अमरावती रोड नागपुर
  • 2. सहाय्यक प्राध्यापक, वाणिज्य और व्यवस्थापन विभाग गो. से. अर्थ वाणिज्य महाविद्यालय अमरावती रोड नागपुर

Contributors

Description

भारत की अर्थव्यवस्था में फिनटेक क्षेत्र ने बैंकिंग एवं वित्तीय सेवाओं में कई परिवर्तन लाये है. यह संशोधनपर लेख भारत देश में फिनटेक क्षेत्र की नवप्रेरणा का व्यापार क्षेत्र में महत्त्व स्पष्ट करता है. इसके माध्यम से व्यवसाय में डिजिटल प्रगती, पारदर्शकता, सुरक्षितता और वित्तीय समावेशन में इसका महत्त्व स्पष्ट किया गया है. फिनटेक भारत की अर्थव्यवस्था में व्यावसायिक विकास के लिए प्रमुख साधन है. इसके माध्यम से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के व्यवसाय उनकी प्रगती के लिए समान अवसर प्राप्त कर रहे है. इससे आर्थिक प्रवाह सुगम होता है. इससे डिजिटल पेमेंट में मोबाइल बैंकिंग, इ-वॉलेट, नियो बैंकिंग, वित्तीय साधन, इत्यादी के माध्यमों से व्यवहार में पारदर्शकता आती है. इस संशोधनपर लेख के प्रमुख उद्देश फिनटेक क्षेत्र ने किस तरह से स्टार्टअप और सुक्ष्म और लघु उद्योगों को, छोटे व्यापारियों के व्यवसायों को डिजिटल बनाया है और उनके व्यवसायों पर फिनटेक नवप्रेरणा का परिणाम इस पर आधारित है. इस संशोधनपर लेख के द्वारा यह निष्कर्ष निकाला जाता है की फिनटेक नवप्रेरणा ने भारत में वित्तीय समावेशन को प्रोत्सहीत किया है और उद्यमशीलता, निवेश इनमें भी सकारात्मक परिवर्तन आये है. फिनटेक नवप्रेरणा भारत को "कैशलेस और सर्वसमावेशक अर्थव्यवस्था" बनाएगी जिससे देश का व्यावसायिक विकास फिनटेक क्षेत्र आधारित होगा. फिनटेक कंपनियां व्यवसायों को तेज, सटीक और त्वरित भुगतान, ऋण, एवं निवेश सुविधाएं प्रदान कराती है जिससे व्यावसायिक उनकी कार्यक्षमता और उत्पादकता को बढ़ रहे है. इनसे नई नौकरियां और रोजगार के अवसर उत्पन्न होते है. स्टार्टअप, डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया, जैसी योजनाओं को सरकार समर्थन दे रही है. इससे देश के अर्थव्यवस्था की प्रगति होती है.

 

Files

x171108.pdf

Files (835.7 kB)

Name Size Download all
md5:3e87cf07c9ce1c1314b1aaa5eb2f10fc
835.7 kB Preview Download