Published May 3, 2025 | Version Online

झुंझुनंू जिलें में जोतों के आकार का एक प्रतिकात्मक अध्ययन

Description

जोतों का आकार फसल प्रतिरूप एवं उत्पादन को प्रमुख रूप से प्रभावित करता है। जोत के आकार का कृषक के जीवन स्तर से घनिष्ठ धनात्मक सह-सम्बन्ध होता है, शोध क्षेत्र में व्यक्तिगत, संयुक्त व संस्थागत जोत पाई गई हैं, जिनमें सीमान्त जोत 0 से 1 हैक्टेयर, लघु जोत 1 से 2 हैक्टेयर, अर्द्धमध्यम जोत 2 से 4 हैक्टेयर, मध्यम जोत 4 से 10 हैक्टेयर, वृहत जोत 10 से 20 हैक्टेयर, अत्यधिक वृहत जोत 0 से 1 हैक्टेयर है। अध्ययन क्षेत्र में व्यक्तिगत जोतों की कुल संख्या 197125 है, जिनका क्षेत्रफल 447020.9 हैक्टेयर है, व्यक्तिगत जोतों में सबसे अधिक 2.0 से 3.0 आकार के जोतों की संख्या 33834 है, वहीं क्षेत्रफल के अनुसार सबसे अधिक जोत भी 2.0 से से 3.0 पाई गई हैं। क्षेत्र में संस्थागत जोतों की कुल संख्या 92 है, जिनका क्षेत्रफल 378.02 हैक्टेयर हैं, जिसमें सबसे अधिक 20.0 से अधिक आकार के जोतों की संख्या 22 है,जबकि क्षेत्रफल पर भी इन्ही जोतों का सबसे अधिक हैं। अध्ययन क्षेत्र में संयुक्त की संख्या 5899 है, जिनका कुल क्षेत्रफल 22131.1 हैक्टेयर है, संयुक्त जोतों में सबसे अधिक 1.0 से 2.0 आकार के जोतों की सबसे अधिक संख्या 1096 है, जबकि क्षेत्रफल के आधार पर सबसे अधिक क्षेत्रफल 10.5 से 20.0 आकार के जोतों का 4068.72 है। अध्ययन क्षेत्र में कुल जोतों की संख्या 185114 है, जिनका कुल क्षेत्रफल 464931.1 हैक्टेयर हैं। कुल जोतों में सबसे अधिक 1.0 से 2.0 आकार के जोतों की संख्या सबसे अधिक 54722 है, जबकि क्षेत्रफल के आधार पर सबसे अधिक क्षेत्रफल 2.0 से 3.0 आकार के जोतों का 84657.01 हैक्टेयर हैं। वर्तमान में अध्ययन क्षेत्र में जोतों के छोटे एवं बिखरे टुकड़ो में विभाजित हो रहे हैं, पिता की निजी सम्पति की तरह भूमि का भी समान विभाजन उसके पुत्र तथा पुत्रियों के बीच होता है, जिस कारण वृहत आकार के जोत लघु व सीमान्त जोतों में बदलते जा रहे है, जोतों आकार में विभाजन का प्रभाव क्षेत्र में उत्पादन व उत्पादकता पड़ा हैं। अध्ययन क्षेत्र में जनसंख्या बढ़ते दबाव के कारण जोतों के आकार छोटे हो गए हैं।

Files

IJCRM-2501.pdf

Files (608.4 kB)

Name Size Download all
md5:ef213385f32dc8bb17c9700f8ed5f0de
608.4 kB Preview Download