Published October 25, 2025 | Version http://www.socialresearchfoundation.com/new/publish-journal.php?editID=11929

द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान पूर्वी बंगाल में हिंदू राष्ट्रीयता के उत्थान में डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी का योगदान

  • 1. वी० एस० एस० डी० पी० जी० कॉलेज, छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर,उत्तर प्रदेश, भारत

Description

डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी जिन्हें ‘हिंदुत्व के जनक’ के रूप में भी जाना जाता है, वे एक ऐसे हिंदू राष्ट्रवाद को प्रेरित करने के पक्ष में थे जो एक अखण्ड व एकीकृत भारत की संकल्पना पर आधारित था। उन्होंने अपनी हिंदू राष्ट्रवादी विचारधारा के अंतर्गत क्षेत्रीय,सांस्कृतिक या धार्मिक रूप से एकीकृत भारत के निर्माण पर बल दिया। जब 1 सितंबर,1939 को द्वितीय विश्व युद्ध का आरंभ हो गया तब अखिल भारतीय हिंदू महासभा की कार्यकारिणी समिति द्वारा 10 सितंबर,1939 को बम्बई  में बैठक आयोजित की गई। उसी समय डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी, जो कि बंगाल हिंदू महासभा के तत्कालीन उपाध्यक्ष थे, के द्वारा पूर्वी बंगाल का दौरा किया गया ताकि बंगाल हिंदू महासभा द्वारा हिंदू जनमत को एकीकृत कर हिंदू हितों की रक्षा की जा सके तथा सांप्रदायिक अत्याचार के विरुद्ध हिंदू राष्ट्रवाद को मजबूत किया जा सके। अतः यह शोध पत्र डॉ० मुखर्जी द्वारा पूर्वी बंगाल में हिंदू राष्ट्रवाद के लिए उठाए गए कदमों पर प्रकाश डालने का प्रयास करने के साथ ही उनके व्यक्तित्व की छाप का प्रभाव व हिंदू महासभा में उनके राजनीतिक यात्रा के प्रारंभिक काल में हिंदू राष्ट्रवाद के लिए कार्यों के संदर्भ में है । प्रस्तुत शोध पत्र हिंदू महासभा व डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्वारा द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान भारत को संयुक्त करने तथा हिंदू भारतीयों के हितों व अधिकारों की रक्षा करने के प्रयासों का वर्णन करने का भी प्रयास करता है।

Files

द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान पूर्वी बंगाल में हिंदू राष्ट्रीयता के उत्थान में डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी का योगदान.pdf

Additional details

Dates

Submitted
2025-10-01
Accepted
2025-10-21

References

  • रॉय, तथागत, श्यामा प्रसाद मुखर्जी : लाइफ एंड टाइम्स, प्रभात प्रकाशन, 2012 मधोक, बलराज, पोर्ट्रेट ऑफ ए मार्टियर : बायोग्राफी ऑफ डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी, रूपा एंड कंपनी, 2001 टी, शंकरन नारायणन, इवोल्यूशन ऑफ हिंदू नेशनलिज्म : आइकन्स ऑफ एच० एम० एस०, आर० एस० एस० एंड बी० जे० एस०, ऑरेंज बुक्स पब्लिकेशन, 2024 पाल, राज नारायण, द ब्रेकआउट ऑफ द सेकंड वर्ल्ड वार एंड द हिंदू महासभा : राइज ऑफ डॉ० एस० पी० मुखर्जी फॉर द कॉस ऑफ हिंदू राइट्स, इंटरनेशनल जर्नल ऑफ इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट एंड ह्यूमैनिटीज, वॉल्यूम 3, इश्यू 4, पीपी 14-18, 2022 प्रकाश, इंद्र, ए रिव्यू ऑफ द हिस्ट्री एंड वर्क ऑफ द हिंदू महासभा एंड द हिंदू संगठन मूवमेंट, द अखिल भारतीय हिंदू महासभा, नई दिल्ली, 1938 चटर्जी, जोया, बंगाल डिवाइडेड : हिंदू कम्युनलिज्म एंड पार्टीशन, 1932-1947, कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी प्रेस, 1994 सरीन, टी० आर०, हिंदू महासभा ट्रिस्ट विथ यूनाइटेड इंडिया: ए डॉक्यूमेंट्री स्टडी, ईस्टर्न बुक लिंकर्स, 2019 मधोक, बलराज, हिंदू राष्ट्र, नई दिल्ली, 1981 सावरकर, विनायक दामोदर, हिंदुत्व(अनुवाद), राजधानी ग्रंथागार, नई दिल्ली, द्वितीय संस्करण, 1970 सावरकर, वी० डी०, हिंदू राष्ट्र दर्शन, महाराष्ट्र प्रांतिक हिंदूसभा, पूना, 1949 पुजारी, विजय कुमार, कांग्रेस – लीग और हिंदू महासभा, रतन एंड को, बुकसेलर्स, दरीवा कलां, देहली, 1946 चटर्जी, छंदा, ' श्यामा प्रसाद मुखर्जी, द हिंदू डिसेंट एंड द पार्टीशन ऑफ बंगाल, 1932-1947, मनोहर पब्लिशर्स, 2020 गर्ग, डॉ० नंद किशोर व शर्मा नम्रता, 'डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी : द ग्रेट एजुकेशनिस्ट', प्रभात प्रकाशन, 2021