शैक्षिक उपलब्धि में परीक्षा चिंता की भूमिका और रोकथाम के उपाय
Description
यह शोध पत्र परीक्षा चिंता ;म्नंउ ।दनपमजल) और शैक्षिक उपलब्धि (।बंकमउपब ।बीपमअमउमदज) के बीच के संबंध को उजागर करता है। अध्ययन में यह पाया गया कि अत्यधिक परीक्षा चिंता विद्यार्थियों की एकाग्रता, आत्मविश्वास और स्मरण शक्ति को नकारात्मक रूप से प्रभावित करती है, जिससे उनके परीक्षा परिणाम कमजोर हो जाते हैं। परीक्षा चिंता के मुख्य कारणों में माता-पिता की अपेक्षाएं, समय प्रबंधन की कमी, असफलता का भय, और आत्म-संदेह शामिल हैं।शोध में यह भी स्पष्ट हुआ कि उचित मार्गदर्शन, समय पर तैयारी, मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और ध्यान जैसी तकनीकों से परीक्षा चिंता को काफी हद तक कम किया जा सकता है। विद्यालय, शिक्षक और अभिभावक मिलकर विद्यार्थियों को सकारात्मक और सहयोगात्मक वातावरण देकर इस समस्या का समाधान कर सकते हैं।
अतः यह निष्कर्ष निकाला गया कि परीक्षा चिंता विद्यार्थियों की शैक्षिक उपलब्धि को गंभीर रूप से प्रभावित करती है, लेकिन समय रहते यदि उचित उपाय अपनाए जाएं तो इस समस्या से प्रभावी ढंग से निपटा जा सकता है।
Files
paper-40-sep.pdf
Files
(1.0 MB)
| Name | Size | Download all |
|---|---|---|
|
md5:69a0ec301aa8368cb5afd1a1db237267
|
1.0 MB | Preview Download |