Published September 1, 2025 | Version v1

समस्या समाधान क्षमता के विकास हेतु भारतीय ज्ञान परंपरा और डिजिटल तकनीकी का एकीकृत अध्ययन

  • 1. शोधार्थी, शिक्षा संकाय, दयालबाग एजुकेशनल इंस्टीट्यूट, आगरा, उत्तर प्रदेश, भारत
  • 2. एसोसिएट प्रोफेसर, शिक्षा संकाय, दयालबाग एजुकेशनल इंस्टीट्यूट, आगरा, उत्तर प्रदेश, भारत

Description

शिक्षा का मूल उद्देश्य केवल ज्ञान का अर्जन नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में समस्याओं को समझने, उनका विश्लेषण करने और रचनात्मक समाधान खोजने की क्षमता का विकास करना है। शिक्षा के क्षेत्र में वर्तमान समय की सबसे बड़ी चुनौती विद्यार्थियों में समस्या समाधान क्षमता (Problem-Solving Ability) का विकास करना है। बदलते वैश्विक परिदृश्य और तकनीकी प्रगति के दौर में केवल सैद्धांतिक ज्ञान पर्याप्त नहीं है, अपितु विद्यार्थियों को जटिल परिस्थितियों का तार्किक, रचनात्मक एवं व्यावहारिक समाधान खोजने की क्षमता भी विकसित करनी आवश्यक है। इस संदर्भ में भारतीय ज्ञान परंपरा (Indian Knowledge System) और डिजिटल तकनीकी (Digital Technology) का एकीकृत अध्ययन एक सशक्त शैक्षिक दिशा प्रदान करता है ।

भारतीय ज्ञान परंपरा में प्राचीन ग्रंथों, आयुर्वेद, दर्शन और साहित्य के माध्यम से न केवल जीवन-मूल्यों का निर्माण होता है, बल्कि चिंतन, तर्क-वितर्क और विश्लेषणात्मक दृष्टि का भी विकास होता है। दूसरी ओर, डिजिटल उपकरण जैसे ई-लर्निंग प्लेटफॉर्म, वर्चुअल लैब्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित लर्निंग एप्स तथा इंटरैक्टिव मल्टीमीडिया विद्यार्थियों को व्यावहारिक अनुभव प्रदान करते हैं। जब इन दोनों का एकीकृत प्रयोग शिक्षा में किया जाता है, तो यह पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक तकनीकी का संतुलित समन्वय प्रस्तुत करता है, जो विद्यार्थियों की समस्या समाधान क्षमता को बहुआयामी बनाता है।

इस अध्ययन का उद्देश्य यह समझना है कि भारतीय ज्ञान परंपरा की तार्किक एवं विश्लेषणात्मक पद्धतियों को डिजिटल उपकरणों जैसे कृत्रिम बुद्धिमत्ता, सिमुलेशन, ई-लर्निंग प्लेटफॉर्म और गेमिफिकेशन के साथ जोड़कर छात्रों में रचनात्मक समस्या समाधान क्षमता को कैसे विकसित किया जा सकता है।

यह अध्ययन न केवल शैक्षिक गुणवत्ता में वृद्धि करेगा, बल्कि विद्यार्थियों को सामाजिक, नैतिक और व्यावहारिक दृष्टि से भी सक्षम बनाएगा।

अतः कहा जा सकता है कि भारतीय ज्ञान परंपरा और डिजिटल तकनीकी का एकीकृत प्रयोग शिक्षा के क्षेत्र में सतत विकास, नवाचार और समस्या समाधान की नई संभावनाओं को उद्घाटित करता है। यह दृष्टिकोण भविष्य की शिक्षा प्रणाली को अधिक समावेशी, प्रासंगिक और जीवन-उन्मुख बनाने में सहायक सिद्ध हो सकता है।

Files

Sp-3-5-13.1.pdf

Files (463.7 kB)

Name Size
md5:0de55970680d5ff95a4d7c88fcb80070
463.7 kB Preview Download

Additional details