राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और डिजिटल शिक्षा के एकीकरण का अध्ययन
Authors/Creators
- 1. असिस्टेंट प्रोफेसर, (शिक्षा विभाग) टीचर ट्रेनिंग कॉलेज, इंडस्ट्रियल एरिया, गया (बिहार)
Contributors
Editor:
Description
सारांश
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 (NEP 2020) भारत के शिक्षा प्रणाली को 21वीं सदी की आवश्यकताओं और वैश्विक मानकों के अनुरूप ढालने का एक ऐतिहासिक प्रयास है। यह नीति प्राथमिक शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा तक के प्रत्येक स्तर को पुनर्परिभाषित करने का प्रयास करती है, जिसमें गुणवत्ता, समावेशिता, लचीलापन, बहुभाषिकता, कौशल विकास और तकनीकी सक्षमता को विशेष महत्व दिया गया है। इस नीति में डिजिटल शिक्षा के एकीकरण को विशेष रूप से प्रोत्साहित किया गया है, जो आधुनिक युग की शिक्षा की रीढ़ बन चुकी है। COVID-19 महामारी के दौरान जब विद्यालय, महाविद्यालय और विश्वविद्यालय बंद थे, तब डिजिटल शिक्षा ही एकमात्र माध्यम बनकर उभरी जिसने शिक्षा के प्रवाह को बनाए रखा। ऐसे संदर्भ में, NEP 2020 डिजिटल तकनीक के उपयोग को केवल एक साधन नहीं, बल्कि शिक्षा के व्यापक परिवर्तन के लिए एक रणनीतिक उपकरण के रूप में प्रस्तुत करती है। NEP 2020 के अंतर्गत डिजिटल शिक्षा के एकीकरण का दृष्टिकोण बहुआयामी है। नीति में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि शिक्षा को अधिक लचीला, समावेशी और सीखने में रुचिकर बनाने के लिए डिजिटल उपकरणों का उपयोग किया जाएगा। इस नीति ने डिजिटल अवसंरचना, ई-कंटेंट विकास, ऑनलाइन शिक्षण-प्रशिक्षण, और डिजिटल साक्षरता जैसे पहलुओं पर विशेष बल दिया है। डिजिटल शिक्षा का एक प्रमुख उद्देश्य है 'Digital India' अभियान को शैक्षिक क्षेत्र में मूर्त रूप देना। इसके लिए नीति ने राष्ट्रीय शैक्षिक प्रौद्योगिकी मंच (National Educational Technology Forum - NETF) की स्थापना का प्रस्ताव किया है, जो शैक्षणिक संस्थाओं, शिक्षकों और छात्रों को डिजिटल तकनीक के सर्वोत्तम उपयोग के लिए मार्गदर्शन, अनुसंधान और नवाचार उपलब्ध कराएगा।
Files
x170756.pdf
Files
(823.4 kB)
| Name | Size | Download all |
|---|---|---|
|
md5:e3eac3d61014c05cf3ed8e3427d49b46
|
823.4 kB | Preview Download |