Published January 27, 2025 | Version v1

बरेली महानगर में पोषण एवं स्वास्थ्य पर साक्षरता के प्रभाव का भौगोलिक अध्ययन

  • 1. असिस्टेंट प्रोफेसर, भूगोल आर. एस. एम. (पी.जी.) काॅलेज, धामपुर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश, भारत

Description

वर्तमान में स्वास्थ्य भूगोल, भूगोल विषय की नवीनतम शाखाओं में मुख्य शाखा है। इस शाखा में जैविक, भौतिक, मनोवैज्ञानिक, आर्थिक, सामाजिक व सांस्कृतिक कारकों के परिप्रेक्ष्य में रोगों के स्थानित प्रतिरूपों एवं कालिक उतार-चढ़ावों का विश्लेषण व विवेचन करके किसी क्षेत्र विशेष के लिए उपयुक्त स्वास्थ्य परियोजना प्रस्तावित की जाती है। विगत चार दशकों से स्वास्थ्य भूगोल पर शिक्षा के महत्व का पूर्ण प्रभाव है, विशेष रूप से 1968 में नई दिल्ली में हुई अन्तर्राष्ट्रीय भौगोलिक कांग्रेस के पश्चात भारत के अनेक विश्विद्यालयों में अध्ययन के पाठ्यक्रम में स्वास्थ्य भूगोल का प्राध्यापन प्रारम्भ हुआ और शोध कार्य किये गये। इसी को आधार बनाते हुए शोधार्थी ने उत्तर प्रदेश राज्य के बरेली महानगर में एक अध्ययन किया।
प्रस्तावित शोध पत्र का प्रारूप बरेली महानगर के परिप्रेक्ष्य में है जिसके द्वारा साक्षरता के फलस्वरूप मानवीय स्वास्थ्य एवं उस पर पोषण के प्रभावों का बदलाव की स्थिति का अवलोकन किया गया है। शोध के आधार पर प्रतिदर्श परिवारों में स्वास्थ्य पोषण व साक्षरता के निकाले गये प्रतिशत के द्वारा यहीं स्पष्ट होता है कि जिस वार्ड में साक्षरता कम है उसमें स्वास्थ्य व पोषण का प्रतिशत भी कम है।

Files

3-1-33.1.pdf

Files (134.4 kB)

Name Size
md5:9e1212259ff7aef28a9cf8aff5b3b178
134.4 kB Preview Download

Additional details