"बरखा राजेश शर्मा रचित 'हत्या' कहानी में चित्रित किसान"
Authors/Creators
Description
प्रस्तावना:
कहानीकार बरखा राजेश शर्मा मराठवाड़ा जैसे पिछड़े तथा मराठी भाषिक क्षेत्र से आने वाली युवा कहानीकार है। वे विवाह से पूर्व क्रांति ओमप्रकाश बोरा के नाम से जानी जाती रही है। विवाह के उपरांत उनका नाम बरखा राजेश शर्मा के रूप में चर्चा में रहा है । इनका जन्म 11 जून 1974 में मराठवाड़ा प्रदेश के हिंगोली नमक जिले में हुआ है । उनके पिता का नाम ओमप्रकाशजी बोरा तथा माता का नाम श्रीमती पुष्पा बोरा है । बरखा राजेश शर्मा जी को कविताएं तथा कहानी लिखने का शौक है। वे अपनी लेखनी के माध्यम से सामाजिक व्यवस्था तथा कुर्तियों पर चोट करने का काम करती है। हिंदी साहित्य में अनेकों साहित्यकारों ने किसान जीवन का चित्रण अपने साहित्य में किया है। विशेषकर प्रेमचंद, सरदार पूर्णसिंह जी का नाम लिया जा सकता है। बरखा राजेश शर्मा ने भी अपनी कहानियों में किसान को चित्रित करने का प्रयास किया है।
Files
26.pdf
Files
(400.4 kB)
| Name | Size | Download all |
|---|---|---|
|
md5:389ed64417682d335616ca014934acec
|
400.4 kB | Preview Download |