गणितीय विश्वास : प्राथमिक स्तर पर गणित शिक्षा में एक छिपा हुआ चर (Ganitiya Vishvas: Prathmik Star Par Ganit Shiksha Me Ek Chhipa Hua Char)
Authors/Creators
- 1. Ph.D. Scholar, Department of Education (CIE), University of Delhi
Description
प्राथमिक स्तर पर अधिकतर विद्यार्थी गणित की समस्याओं या गणित के कार्यों में अन्य विषयों की तुलना में कठिनाई का अनुभव करते है! प्रथम द्वारा प्रकाशित वार्षिक स्थिति रिपोर्ट, असर (2018), एन.सी.आर.टी. द्वारा प्रकाशित राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण (2017) एवं प्राथमिक स्तर पर सीखने के प्रतिफल (2017) से प्राप्त आंकड़े इस ओर इशारा करते है कि प्राथमिक स्तर पर गणित विषय में विद्यार्थियों उपलब्धि अन्य विषयों की तुलना में काफी कम रही है! गणित की उपलब्धि में यह गिरावट सीखने के प्रतिफल के रूप में स्पष्ट देखी जा सकती है! प्राथमिक स्तर पर इस गिरावट के कई कारण हो सकते है! शिक्षा मंत्रालय ने नयी राष्ट्रीय शिक्षा नीति (2020) के द्वारा प्राथमिक शिक्षा में आमूलचूल सुधार लाने के लिहाज से एक मसौदा तैयार किया है जिसके द्वारा प्राथमिक स्तर का मूलभूत ढांचा, पाठ्यचर्या, अनुदेशन विधियों को बदलने का प्रस्ताव सामने रखा गया है! निश्चत तौर पर ये बदलाव गणित के शिक्षण में और बच्चों की गणित विषय से जुडी उपलब्धि के लिए उपयोगी साबित होंगे! बदलाव के इस दौर में कुछ चर ऐसे है जो प्राथमिक स्तर पर गणित विषय में उपलब्धि के लिए काफी महत्वपूर्ण हो सकते है लेकिन इनकी चर्चा शिक्षाविदों और गणितज्ञों के बीच नगण्य है! ऐसा ही एक महत्वपूर्ण चर है प्राथमिक स्तर पर गणितीय विश्वास! इसे हम गणितीय धारणा, गणितीय यकीन एवं गणितीय प्रतीति के रूप में भी समझ सकते है! विश्वास एक मनोवैज्ञानिक कंस्ट्रक्ट है व्यक्ति जीवन में जो कुछ भी सोचता है या करता है कही न कही सीधे तौर पर या परोक्ष रूप से उसमें उसका विश्वास परिलक्षित होता है! इसलिए प्राथमिक स्तर पर ऊँची गणितीय उपलब्धि के लिए गणितीय विश्वास एक महत्वपूर्ण चर हो जाता है! इस शोध पत्र में प्राथमिक स्तर पर गणितीय विश्वास के संप्रत्यय को समझाने का प्रयास किया गया है! साथ ही उन सभी कारकों की ओर ध्यान खीचने का प्रयास किया गया है जो प्राथमिक स्तर पर गणितीय विश्वास के निर्माण के लिए उत्तरदायी हो सकते है और विद्यार्थियों की गणित की उपलब्धि को प्रभावित करते है!