Published July 1, 2017 | Version v1

आर्टिस्ट-इन-रेजिडेन्सी की अवधारणा

Authors/Creators

  • 1. Assistant Professor, Drawing &Painting, University of Rajasthan, India

Description

आर्टिस्ट-इन-रेजिडेन्सी प्रो्राम का मुख्य उद्देश्य कलाकारों, अकादमिशियनों, क्यूरेटरों और अन्य कलात्मक व्यक्तियों को उनके अपने माहौल से निकालकर एक ही समय में अन्य स्थान पर एकत्रित करना है, जिसके द्वारा यहाँ पर सभी इकट्ठे होकर एक साथ शोध, प्रजेन्टेशन, नये प्रोडक्शन और विचारों का आदान प्रदान कर सके। ये प्रोग्राम किसी कलाकार को अपने स्वयं की आर्ट प्रेक्टिस करने, नये लोगों से मिलने, नई सामग्रियों की खोज करने और अनुभव करने आदि के मौके प्रदान करती है, ये मौके नई जगह और नये समुदायों में होते हैं, क्योंकि आर्ट रेजिडेन्सी विभिन्न संस्कृतियों के अर्थपूर्ण आदान प्रदान और दूसरी संस्कृतियों को गहराई से समझने पर जोर देता है।
    
कुछ रेजिडेन्सी प्रोग्राम तो विशाल कोर्पोरेट से सम्बन्धित होते हैं कुछ ऑर्गेनाइजेशन अकेले ही रेजिडेन्सियल एक्सचेंज प्रोग्राम आयोजित करती है। रेजिडेन्सी किसी भी संग्रहालय, यूनिवर्सिटी, गैलरी, स्टूडियो स्पेस, थियेटर, आर्टिस्ट-इन-स्पेस, म्युनिसिपेलीटी, गवर्नमेंट ऑफिस और फेस्टिवल का हिस्सा हो सकती है। ये रेजिडेन्सी वार्षिक, किसी समय विशेष में या हमेशा आयोजित हो सकती है। ये किसी शहरी स्थानों, पिछड़े गांवों या घने प्राकृतिक स्थानों पर आयोजित की जा सकती है। पूरी दुनिया में ऐसे सैंकड़ों अवसर और आर्गेनाइजेशन मौजूद हैं जो रेजिडेन्सी का आयोजन करते हैं। 
 

Files

50_IJRG17_A06_409.pdf

Files (851.8 kB)

Name Size
md5:06dc89bb4a892126c5264bbc052c4ab0
851.8 kB Preview Download