Published November 26, 2016
| Version v1
Journal article
Open
PARYAWARAN CHETNA : VAISHWIK SHANKHNAAD (GURU JAMBHOJI KE SANDARBH MEN)
Description
वर्तमान युग में पर्यावरण प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन, विभिन्न वनस्पतियों व प्राणियों की प्रजातियों का विलुप्त होने जैसी समस्याएं दिन-प्रतिदिन भयानक होती जा रही है। प्राकृतिक असंतुलन के कारण बढ़ते तापमान से हिमखंड पिघल रहे है। ग्लोबल वार्मिंग की भयावह स्थिति से पूरा विश्व आतंकित है। गुरु जाम्भोजी ने अपनी दूरदृष्टि का परिचय देते हुए इस भयावह स्थिति से बचने हेतु हरे वृक्ष काटने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाकर पर्यावरण संरक्षण पर बल दिया। गुरु जाम्भोजी की वाणी व उनके द्वारा सुझाए 29 नियमों में पर्यावरण चेतना की व्यापकता विद्यमान है।