विद्यार्थियों की एकाग्रता एंव निद्रा पर अधिक स्मार्टफोन प्रयोग का प्रभाव (एक समीक्षात्मक अधय्यन)
Authors/Creators
- 1. शोध विद्यार्थी, पतंजलि विश्वविद्यालय, हरिद्वार
- 2. असिस्टेंट प्रोफ़ेसर, पतंजलि विश्वविद्यालय, हरिद्वार
Description
स्मार्टफोन के अधिक उपयोग से नकारात्मक प्रभाव पड़ता है स्मार्टफोन की लत युवाओं में अधिक और आम है विशेष रूप से छात्रों के बीच शैक्षणिक उपलब्धियां द्वारा स्मार्टफोन की लत के प्रभावों पर कई नकारात्मक मनोवैज्ञानिक प्रभावों को सूचीबद्ध किया गया] कि स्मार्टफोन की लत जो की नींद को बाधित करना का मुख्य कारण बन रही हैA नींद जो बदले में स्मृति को प्रभावित कर सकती है और स्मृति जो कार्यक्षमता को प्रभावित कर सकती है जिसका परिणाम मानसिक विकार और खराब शैक्षणिक प्रदर्शनहो हो सकता है। अनिद्रा न केवल हमारे ऊर्जा स्तर को कम करती है व्यवहार को भी बदलती है जिससे प्रभावित होते है आस पास का परिवेश, समाजिक तालमेल, स्वास्थ्य और जीवन की गुणवत्ता। नींद उतनी ही महत्वपूर्ण है जितना कि काम और आहार। शारीरिक और मानसिक रूप से इसके प्रभाव को समझने की जरूरत है अगर यह अपर्याप्त या कम है, रात को अच्छी नींद नही आएगी तो अपने जीवन को आसान, सरल, अधिक आरामदायक बनाएं रखना मुश्किल हो जाता है रात को स्मार्टफोन के अधिक उपयोग से ये समस्या हो सकती है जैसे- दिन में नींद आना, नींद की गड़बड़ी और नींद की विलंबता में वृद्धि।