विवेकानन्द का आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक दृष्टिकोण भारत के संदर्भ में
Authors/Creators
- 1. सहायक प्राध्यापक (अतिथि), राजनीतिशास्त्र विभाग के0 एस0 कॉलेज, लहेरियाराय, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय,दरभंगा
Description
सारांश :
स्वामी विवेकानंद एक बुद्धिजीवी एवं बहुमुखी प्रतिभासम्पन्न व्यक्ति थे। साथ ही साथ वे अद्व़ैत वेदान्त के संदेशावाहक एवं विश्व के आध्यात्मिक गुरू थे। बंगाल के उग्रराष्ट्रवादियाँ के अग्रीणी एवं एक अद्वितीय समाज सुधारक थे। उनके जीवन और चिंतन ने लाला लाजपतराय, बाल गंगाधर तिलक विपिनचन्द्रपाल, अरविन्द घोष, महात्मागांधी, जवाहरलाल नेहरू सभी को प्रभावित किया और रविन्द्रनाथ टैगोर ने तो उनकी भांति ही अपनी रचनाओं में पूर्व तथा परिचम की संस्कृतियों के श्रेष्ठ तत्वों को समन्वय करने का प्रयास किया। स्वामी विवेकानंद प्लेटो, अरस्तु या मार्क्स की भांति कोई राजनीतिक चिंतक नहीं थे और न ही उन्होंने किन्हीं राजनीतिक सिद्धान्तों को विकसित किया, लेकिन यत्र-तत्र अपने भाषणों में और अपनी रचनाओं में उन्होंने जो भी विचार व्यक्त किए वे यह प्रस्थापित करते हैं कि वे भारतीय राष्ट्रवाद के एक धार्मिक सिद्धांत नींव का निर्माण करना चाहते थे। विश्व उन्हें एक ऐसे व्यक्ति के रूप में जानता है जिसकी बुद्धि प्रकाण्ड थी और जिसने अपनी प्रचण्ड इच्छा शक्ति का भारत के पुनरूद्धार के कार्य में लगा दिया था। उन्हें ऋग्वेद से लेकर कालिदास, काण्ड और स्पेंसर तक का ज्ञान था। विवेकानंद के अनुसार एक राज्य में वेदान्त का आदर्श है- मनुष्य के सच्चे स्वरूप को जानना और वेदान्त का यही संदेश है कि यदि तुम व्यक्त ईश्वर-रूप अपने भाई की उपासना नहीं कर सकते, तो तुम उस ईश्वर की कैसे उपासना करोगे जो अव्यक्त है? वेदान्त उस ईश्वर में विश्वास नहीं करता जो मृत्यु के पश्चात् स्वर्ग में समस्त सुख दे सकता है, किन्तु जीवित व्यक्तियों को रोटी उपलब्ध नहीं करा सकता।