Published June 1, 2022 | Version v1

विद्यार्थियों की शैक्षिक अभिवृत्ति का अध्ययन

Authors/Creators

  • 1. Guru Jambheswar University of Science & Technology

Description

आधुनिक समय में व्यक्तियों में पढ़ने लिखने के प्रति अभिवृत्तियों में परिवर्तन दृष्टिगत हो रहे हैं। शिक्षा में प्रतिस्पर्धा के कारण विद्यार्थियों में शिक्षा के प्रति अभिवृत्तियों एवं अभिरुचियों में परिवर्तन देखने को मिल रहा है। विद्यार्थी शिक्षा को नैतिक मूल्यों से दूर कर के व्यवसाय से संबंधित समझ रहे हैं, इस स्थिति में यह आवश्यक हो जाता है कि शिक्षा के प्रति विद्यार्थियों की अभिवृत्तियों को सकारात्मक दिशा में बढ़ाकर मूल्य आधारित समाज का निर्माण किया जा सके। अभिवृत्ति मनोवैज्ञानिक संप्रत्यो का एक समुच्चय होता है जिसमें संज्ञानात्मक, भावात्मक और व्यवहारपरक संबंधित धनात्मक तथा ऋणात्मक घटक होते हैं। अभिवृत्ति व्यक्तियों के दैनिक जीवन के अर्जित अनुभवों को सामान्यीकृत करने के फलस्वरूप निर्मित होती है।

Files

2. Sodh Disha paper june 2022.pdf

Files (2.3 MB)

Name Size Download all
md5:5dae91f068461116bc979134f24ff1fe
2.3 MB Preview Download