स्वाधीनता आंदोलन और दुष्यंतकुमार का काव्य
Authors/Creators
- 1. विभाग प्रमुख, हिंदी विभाग, नूतन महाविद्यालय,सेलू जिल्हा परभणी. Email:patkiac@gmail.com
Description
‘आजादी, स्वतंत्रता’ हमारा जन्मसिद्ध अधिकार हैl चाहे मनुष्य हो या पशुपक्षी उसे छिन ने का किसी को भी अधिकार नहीl हमारे देश को स्वतंत्र करने के लिए कईयौ का बलिदान रहा हैl ब्रिटिश साम्राज्य से 1947 तक की बात करेंगे तो हम देखते है कि हमारा देश गुलामी से जुझता रहा हैl आजादी को लेकर देश मे व्याप्त उथल-पुथल को हिंदी कवियों ने अपनी कविता का विषय बनाकर साहित्य के क्षेत्र में दोहरे दायित्व का निर्वाहन कर साहित्य को नई दिशा दी हैl हिंदी कवियों ने अपने कविता के माध्यम से स्वदेश व स्वधर्म की रक्षा के लिये राष्ट्रीय चेतना का आधार बनायाl स्वतंत्रता आंदोलन के आरंभ से लेकर स्वतंत्रता प्राप्ती तक भिन्नभिन्न चरणो मे कविताओ मे राष्ट्रीय भावना ओत-पोत भर दी हैl कवी नवीन की कविता से राष्ट्रीय भावना एवं सहज स्पष्ट होती दिखाई देती हैl ‘कवी कुछ ऐसी तान सुनाओ जिससे उथल-पुथल मच जाये, एक हिलोर इधर से आये एक हिलोर उधर को जाये नाश! नाश! हा महानाश की प्रलयंकारी आख खुल जायेl’