बिहार में पर्यटन क्षेत्र में भविष्य का विकल्प – इस्कॉन (ISKCON)
Authors/Creators
- 1. 1शोधार्थी, विश्वविद्यालय अर्थशास्त्र विभाग, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा
- 2. 2शोधार्थी, विश्वविद्यालय अर्थशास्त्र विभाग, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा
Description
सारांश:-प्रस्तुत शोध आलेख में पर्यटन की महत्वता को समझते हुए बिहार में पर्यटक के लिए नए अवसरों की खोज का अध्ययन किया गया है साथ ही बिहार में धार्मिक स्थल की वास्तुकला को परिभाषित करने का एक प्रयास किया गया है । बिहार हिंदू धर्म, बौद्ध धर्म, जैन धर्म, सिख धर्म और इस्लाम जैसे विभिन्न धर्मों के सबसे पवित्र स्थानों में से एक है। कई पर्यटक अपनी तीर्थ यात्रा करने के लिए बिहार की यात्रा करते है। दरभंगा जैसे छोटे जिले मैं पर्याप्त समृद्धि होने के बावजूद भी राष्ट्रीय स्तर पर पर्यटन के क्षेत्र में इसे अनदेखा किया जाता आ रहा है, यहां उचित अवसर प्राप्त नहीं है। इसका प्रमुख कारण है, यहां की वास्तुकला की समृद्धि स्थानीय स्तर तक ही सीमित है, जिसे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पसंद करने के लिए यहां की कलाओं की जानकारी पूरे देश में पहुंचाई जा सके और इसी चुनौती को समझते हुए इस शोध में प्रयास किया जा रहा है। पर्यटन विकास योजनाओं का हिस्सा होना चाहिए, क्योंकि यह क्षेत्र दीर्घकालीन सफलता का सूचक है और प्रमुख हित धारकों के सहयोग को प्रोत्साहित करता है। पर्यटन के संदर्भ में राष्ट्रीय से क्षेत्रीय स्तर तक आने वाले भविष्य की समीक्षा आवश्यक हो गई है क्योंकि पर्यटन स्थानीय विरासत और संस्कृति को बढ़ावा देता है।