राष्ट्रीय नई शिक्षा नीति 2020 और कौशल विकास
Authors/Creators
- 1. श्रीमती नानकीबाई वाधवानी कला महाविद्यालय, यवतमाल.
Description
नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति मौजूद राष्ट्रीय शिक्षा नीति के स्थान पर 29 जुलाई, 2020 को मानव संसाधन मंत्रालय द्वारा अस्तित्व में आई। शिक्षा नीति में यह बदलाव कुल 34 वर्षो के अंतराल के बाद किया गया है, लेकिन बदलाव जरूरी था और समय की जरूरत के अनुसार यह पहले ही हो जाना चाहिए था। शिक्षा किसी भी देश और समाज के विकास की महत्वपूर्ण आधार होता है। शिक्षा के बलबूते ही किसी भी देश का विकास तेजी से किया जा सकता है। हालांकि समय के साथ-साथ हर चीजों में बदलाव आता है और उसके अनुसार शिक्षा में भी बदलाव किया जाना चाहिए क्योंकि पहले के समय में टेक्नोलॉजी का इतना विकास नहीं हुआ था। लेकिन अब दिन प्रतिदिन टेक्नोलॉजी का विकास होते जा रहा है, लोग मॉर्डन टेक्नोलॉजी की ओर कदम बढा रहे हैं। ऐसे में बालकों को न केवल किताबी ज्ञान बल्कि उन्हें व्यवहारिक ज्ञान और टेक्निकल ज्ञान भी दिया जाना चाहिए ताकि अपनी योग्यताओं को बढा सकें और उसके बलबूते पर अपने भविश्य को बेहतर बना सके।