Published June 30, 2022 | Version Apr.-May-Jun-2022

प्रगतिशील नये भारत के निर्माण में राममनोहर लोहिया के दर्शन की अपरिहार्यता

  • 1. एसो0 प्रोफेसर, राजनीति विज्ञान विभाग, राजकीय महाविद्यालय मंगलौर हरिद्वार

Description

सामाजिक विभिन्नताओं से उपजा, मानव शोषण एवं तिरस्कार का उचित समाधान हमेशा राजनीति एवं सामाजिक न्याय
प्रक्रिया के केन्द्रीय विषय रहे हैं। अपने बुनियादी स्वरूप में भारतीय समाज भी अनेक प्रकार के विभेदीय व्यवहारों से
ग्रसित रहा है। जिसके वैज्ञानिक समाधान के बिना न तो सामाजिक उत्थान सम्भव है और न राष्ट्रीय एकीकरण और
शायद मानवीय कल्याण भी नहीं। राममनोहर लोहिया भारत के उन समाजवादी विचारकों में अग्रणी हैं, जिन्होंने भारतीय
परिस्थितियों के विभेदीकरण आधारों की समाप्ति का लक्ष्य समतामूलक समाज में देखने का प्रयास किया। उनका नया
समाजवाद जाति-वर्गो की समाप्ति, आर्थिक साधनों व राजनीतिक सहभागिता में विकेन्द्रीकरण, चैखम्भा राज्य, सप्तक्रान्ति
पर स्वतन्त्रता एवं समानता के समन्वय के साथ मानवगरिमा का परिचायक है। निश्चित तौर पर उनके दर्शन को अपनाए
बिना हम नये कल्याणकारी राज्य व शोषण मुक्त समाज का निर्माण नहीं कर सकेगें। भारतीय समाज में लोहिया का
दर्शन अपरिहार्य है।

Files

16.pdf

Files (183.6 kB)

Name Size
md5:d59d9e29f2e9de4a0e9b23bdf9306b4b
183.6 kB Preview Download