यौगिक ग्रन्थों में कुण्डलिनी शक्ति का विवेचन
Authors/Creators
- 1. असिस्टेंट प्रोफेसर, योग विज्ञान विभाग, महात्मा गाॅधी चित्रकूट ग्रामोदय, विश्वविद्यालय, चित्रकूट
Description
कुण्डलिनी जागरर् िके महत्व योगषास्त्रों में जितनी चर्चा हुई है उतनी और किसी साधना के सम्बन्ध में सार्वभौम स्तर पर नहीं मिलती। उसके विधानों और विवरर्ोिं में तो थोड़ा बहुत अन्तर है, पर यह मान्यता सर्वविदित है किन्तु आन्तरिक आत्मिक षक्तियों को प्रसुप्ति से जागृति में बदलने-जागृत को प्रचण्ड बनाने में कुण्डलिनी जागरर् िप्रक्रिया से असाधारर् िसहायता मिलती है। मनुष्य के अन्दर छिपी हुई अलौकिक शक्ति को कुण्डलिनी कहा गया है । कुण्डलिनी वह दिव्य शक्ति है जिससे जगत मे जीव की श्रृष्टि होती है। कुण्डलिनी सर्प की तरह साढ़े तीन फेरे लेकर मेरूदण्ड के सबसे निचले भाग में मूलाधार चक्र में सुषुप्त अवस्था में पड़ी हुई है । मूलाधार में सुषुप्त पड़ी हुई कुण्डलिनी शक्ति जाग्रत होकर सुषुम्ना में प्रवेश करती है तब यह शक्ति अपने स्पर्श से स्वाधिष्ठान चक्रए मणिपुर चक्रए अनाहत चक्रए विषुद्धि चक्र तथा आज्ञा चक्र को जाग्रत करते हुए मस्तिष्क में स्थिति सहस्त्रार चक्र में पहुंच कर पूर्णंता प्रदान करती है इसी क्रिया को पूर्ण कुण्डलिनी जागरण कहा जाता है ।